[ad_1]
छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मि देसाई रक्षाबंधन का त्योहार बहुत ही खास अंदाज में मनाती है। रश्मि देसाई का मानना है कि यह ऐसा बंधन है जो न सिर्फ भाई बहन के प्रेम के का प्रतीक है, बल्कि हमारे देश की पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत है। इस मौके पर उन्होंने ये भी खुलासा किया कि कैसे धारावाहिक ‘उतरन’ के सेट पर अभिनेता मृणाल जैन से हुई उनकी मुलाकात जल्द ही भाई बहन के रिश्ते में बदल गई।
अपने प्रशंसकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए रश्मि देसाई कहती हैं, ‘हमारा देश पारंपरिक मूल्यों और संस्कृति से इतना समृद्ध है और इसलिए रक्षाबंधन का त्योहार बहुत ही प्रासंगिक है। व्यक्तिगत रूप मेरे लिए यह दिन बहुत ही खास होता है। यह पृथ्वी पर सबसे पवित्र बंधनों में से एक है। मेरे भाई जीवन में मेरे लिए बहुत ही प्यारे और सुरक्षात्मक रहे हैं।
रक्षाबंधन का त्योहार भले ही साल में एक बार आता है। लेकिन भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए हमेशा ही खड़ा रहता है। रश्मि देसाई कहती हैं, ‘भाई हर परिस्थिति में अपनी बहन की रक्षा करता है। भाई के साथ होने मात्र से ही सुरक्षा की भावना होती है। एक बहन को अपने भाई पर बहुत गर्व होता है। उसे इस बात का यकीन है कि जब तक उसके सिर पर भाई का हाथ है तब तक किसी से भी डरने की जरूरत नही है।
अभिनेत्री रश्मि देसाई कहती हैं, ‘आज हम अपने काम में इतना व्यस्त है कि परिवार को समय नहीं दे पाते है। लेकिन रक्षाबंधन के दिन मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि इस दिन अधिक से अधिक वक्त अपने भाई के साथ व्यतीत करूं। जब हम मिलते हैं तो अक्सर बचपन की यादों में खो जाते हैं। भाई के साथ प्यार भी होता है और तकरार भी होता है। यही तो जिंदगी का एक अलग मजा है।’
यह भी पढ़ें- Pushpa 2: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, रिलीज डेट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
[ad_2]
Source link