[ad_1]
03:19 PM, 31-Aug-2023
BAN vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका को मिली पहली सफलता
श्रीलंका को पहली सफलता दूसरे ओवर में स्पिनर महीश तीक्षणा ने दिलाई। उन्होंने तंजीद हसन को अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट कर दिया। तंजीद ने दो गेंदों का सामना किया और खाता नहीं खोल पाए। उनके आउट होने के बाद नजमुल हुसैन शांतो क्रीज पर आए हैं। बांग्लादेश ने तीन ओवर में एक विकेट पर आठ रन बना लिए हैं।
03:09 PM, 31-Aug-2023
BAN vs SL Asia Cup Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका: पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा, मथीशा पथिराना
बांग्लादेश: मोहम्मद नईम, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदय, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।
02:35 PM, 31-Aug-2023
BAN vs SL Asia Cup Live: श्रीलंका की टीम करेगी गेंदबाजी
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। एशिया कप के मौजूदा संस्करण का यह दूसरा मैच है। वहीं, ग्रुप-बी का यह पहला मुकाबला है। इस ग्रुप की तीसरी टीम अफगानिस्तान है।
02:27 PM, 31-Aug-2023
BAN vs SL Asia Cup Live: बांग्लादेश को दूसरे ओवर में लगा पहला झटका, तंजीद हसन को महीश तीक्षणा ने किया आउट
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशिया कप के दूसरे मैच में गुरुवार (31 अगस्त) को श्रीलंका के सामने बांग्लादेश के चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका और बांग्लादेश का टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण में पहला मैच है। ग्रुप-बी में दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी।
[ad_2]
Source link