Home Breaking News G20: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए बैलिस्टिक शील्ड वाले सेफ हाउस तैयार, रहेगा ‘हेली’ ऑपरेशन दस्ता

G20: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए बैलिस्टिक शील्ड वाले सेफ हाउस तैयार, रहेगा ‘हेली’ ऑपरेशन दस्ता

0
G20: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए बैलिस्टिक शील्ड वाले सेफ हाउस तैयार, रहेगा ‘हेली’ ऑपरेशन दस्ता

[ad_1]

G20: ballistic shields Safe houses ready for security of the President Prime Ministers Heli operation squad

जी20 (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


‘जी20’ शिखर सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार से विभिन्न सुरक्षा दस्तों और यातायात पुलिस की रिहर्सल शुरु होगी। जिन रास्तों से विदेशी मेहमानों का काफिला गुजरेगा, वहां अचूक सुरक्षा घेरा रहेगा। आपातकाल में दूसरे मुल्कों के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्रियों की सुरक्षा के लिए ‘बैलिस्टिक’ शील्ड वाले ‘सेफ’ हाउस तैयार किए गए हैं। ये सेफ हाउस, उन जगहों पर बनाए गए हैं, जहां विदेशी मेहमान पहुंचेंगे। इसके अलावा सुरक्षा बलों, विशेषकर ‘एनएसजी’ को ‘हेली’ ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया है। लगभग दो सौ से अधिक एनएसजी कमांडो को इस ऑपरेशन में पारंगत बनाया गया है। ये कमांडो, किसी भी आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर के माध्यम से ऑपरेशन को अंजाम देंगे। 

 

आईबी ने किया है होटलों का सिक्योरिटी ऑडिट

बता दें कि 9-10 सितंबर को ‘जी20’ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचने वाले मेहमानों की आवाजाही के लिए अलग अलग टाइम स्लॉट तय किया गया है। इस सम्मेलन में 19 देशों के राष्ट्र अध्यक्ष और सरकार के प्रमुख भाग लेंगे। इसके अलावा यूरोपीय संघ भी इस सम्मेलन में शिरकत करेगा। साथ ही नौ देशों के प्रमुख, बतौर अतिथि देश, जी20 की बैठक में हिस्सा लेंगे। विदेशी मेहमानों को ठहराने के लिए खुफिया एजेंसी ‘आईबी’ ने दिल्ली और एनसीआर के अनेक होटलों का सिक्योरिटी ऑडिट किया है। सुरक्षा के हर एंगल को ध्यान में रखते हुए 32 होटलों का नाम सूची में शामिल किया गया है। कई होटलों की छतों पर हेलीकॉप्टर खड़ा करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। सिक्योरिटी ऑडिट में दिल्ली के 23 और एनसीआर के 9 होटल पास हुए हैं। एनसीआर में शामिल अधिकांश होटल गुरुग्राम में स्थित हैं। 

इन होटलों में ठहरेंगे विदेशी मेहमान

दिल्ली के 23 तो एनसीआर के 9 होटलों में विदेशी मेहमानों को ठहराया जाएगा। जिन जगहों पर विदेशी मेहमान ठहरेंगे, उनमें जाकिर हुसैन मार्ग स्थित दा ओबराय, इंपीरियल कनॉट प्लेस, सरदार पटेल मार्ग स्थित आईटीसी मोर्या, मान सिंह रोड़ स्थित ताज महल, दा लीला पैलेस चाणक्यपुरी, ताज पैलेस एसपीएम मार्ग, अशोक होटल चाणक्यपुरी, ललित बाराखंबा रोड, शांगरीला कनॉट प्लेस, हयात रीजेंसी बीकाजी कामा प्लेस, ली मेरिडन कनॉट प्लेस, दा लोधी सीजीओ काम्पलेक्स, विवांता ताज द्वारका, शेरेटन साकेत, दा सूर्या न्यू फ्रेंड्स कालोनी, पुलमैन एयरोसिटी, अंदाज एयरोसिटी, रोजेट एयरोसिटी, जेडब्लू मेरियट एयरोसिटी, इरोस नेहरु प्लेस, रेडिशन ब्लू प्लाजा महिपालपुर, क्लेरिज 30 जनवरी मार्ग, लीला एंबिएन्स गुरुग्राम, ट्राइडेंट गुरुग्राम, दा ओबराय गुरुग्राम, ताज सिटी सेंटर गुरुग्राम, हयात रीजेंसी गुरुग्राम, आईटीसी ग्रांड भारत गुरुग्राम, वेस्टइन गुरुग्राम, दा लीला एंबिएंस कन्वेंशन शाहदरा, विवांता सूरजकुंड और क्राउन प्लाजा ग्रेटर नोएडा शामिल हैं। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here