[ad_1]
एशिया कप के 16वें सीजन यानी Asia Cup 2023 का आगाज आज से होने जा रहा है. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में 2 बार की पूर्व चैंपियन पाकिस्तान टीम की भिड़ंत नेपाल से होनी है. नेपाल की टीम पहली बार टूर्नामेंट में उतर रही है. बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम अभी वनडे में दुनिया की नंबर-1 टीम है. ऐसे में टीम जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. बाबर भी वनडे के नंबर-1 बैटर हैं. दूसरी ओर नेपाल की कमान 20 साल के रोहित पौडेल के पास है. टीम का दारोमदार लेग स्पिनर संदीप लमिछाने पर होगा. लमिछाने आईपीएल में भी उतर चुके हैं. इसके अलावा वे दुनियाभर की सभी बड़ी लीग में उतर चुके हैं.
एशिया कप का मौजूदा सीजन वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से भी अहम है. इस कारण सभी टीमें अपने दिग्गज खिलाड़ियों के साथ यहां उतर रही हैं. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को एशिया कप के अलावा 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे वर्ल्ड कप में भी खेलना है. नेपाल की टीम ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ एक भी वनडे नहीं खेला है. यानी टीम पहली बार दिग्गज टीम के सामने होगी. नेपाल की टीम पहली बार 4 सितंबर को भारत से भी पहली बार कोई वनडे का मुकाबला खेलने उतरेगी.
यूएई को हराकर किया क्वालिफाई
नेपाल की टीम ने पिछले दिनों एशिया कप के क्वालिफायर के फाइनल में यूएई को हराकर टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया था. टीम ने ग्रुप राउंड के 4 में से 3 मैच जीते. एक मैच का रिजल्ट नहीं आया. इसके बाद कुवैत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण नहीं हो सका. अधिक मैच जीतने के बाद नेपाल की टीम खिताबी दौर में पहुंचने में सफल रही थी. एशिया कप में टीम का दारोमदार रोहित पौडेल के अलावा विकेटकीपर आसिफ शेख, ओपनर बैटर कुशल भुर्तेल, संदीप लमिछाने के अलावा तेज गेंदबाज करन छेत्री पर होगा.
पाकिस्तान की बात करें, तो बाबर आजम, इमाम उल हक, फखर जमां के अलावा तेज गेंदबाजों की तिकड़ी शाहीन अफरीदी, नसीम और हारिस रऊफ पर नजर होगी. टीम ने पिछले दिनों वनडे सीरीज में अफगानिस्तान पर 3-0 से बड़ी जीत दर्ज थी.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
पाकिस्तान की प्लेइंग-XI: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, सलमान आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ.
नेपाल की टीम: रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), भीम शर्की, कुशल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करन छेत्री, संदीप लमिछाने, ललित राजबंशी, प्रतीश जीसी, श्याम ढकाल, संदीप जोरा, किशोर महतो और अर्जुन साउद.
[ad_2]
Source link