Home World Russia-Ukraine War: यूक्रेन से युद्ध के लिए इन देशों से हथियार जुटा रहा रूस, पुतिन को लेकर अमेरिका का चौंकाने वाला खुलासा

Russia-Ukraine War: यूक्रेन से युद्ध के लिए इन देशों से हथियार जुटा रहा रूस, पुतिन को लेकर अमेरिका का चौंकाने वाला खुलासा

0
Russia-Ukraine War: यूक्रेन से युद्ध के लिए इन देशों से हथियार जुटा रहा रूस, पुतिन को लेकर अमेरिका का चौंकाने वाला खुलासा

[ad_1]

Russia-Ukraine War: व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि उसके पास ताजा खुफिया जानकारी है जिससे पता चलता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने पत्रों की अदला-बदली की है क्योंकि रूस, यूक्रेन युद्ध के लिए उत्तर कोरिया से युद्ध सामग्री की मांग कर रहा है.

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी द्वारा दी गई इस ताजा जानकारी से कुछ सप्ताह पहले ही व्हाइट हाउस ने दावा किया था कि रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने हाल में प्योंगयांग की यात्रा के दौरान उत्तर कोरियाई अधिकारियों से यूक्रेन युद्ध के लिए मॉस्को को युद्ध संबंधी साजो-सामान की बिक्री बढ़ाने के लिए कहा था.

किर्बी ने कहा कि रूस अपने रक्षा आधार को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त गोला-बारूद और अन्य बुनियादी युद्ध सामग्री की तलाश कर रहा है. उन्होंने कहा कि हथियारों की बिक्री के संबंध में रूस और उत्तर कोरिया के बीच बातचीत आगे बढ़ रही है.

किर्बी ने कहा कि शोइगु की यात्रा के बाद पुतिन और किम जोंग के बीच पत्रों का अदान-प्रदान हुआ है. हालांकि, उन्होंने इस संबंध में अमेरिका को खुफिया जानकारी मिलने के बारे में कोई विवरण साझा नहीं किया. बाइडन प्रशासन ने बार-बार यह दावा किया है कि रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने के वास्ते आवश्यक हथियारों के लिए उत्तर कोरिया और ईरान पर निर्भर हो गया है. उत्तर कोरिया और ईरान अपने परमाणु कार्यक्रमों और मानवाधिकार रिकॉर्ड के चलते अंतरराष्ट्रीय मंच पर काफी हद तक अलग-थलग हैं.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here