Home Sports VIDEO: कैप्टन रोहित के डायरेक्ट थ्रो पर इजमाम के भतीजे का हुआ काम तमाम

VIDEO: कैप्टन रोहित के डायरेक्ट थ्रो पर इजमाम के भतीजे का हुआ काम तमाम

0
VIDEO: कैप्टन रोहित के डायरेक्ट थ्रो पर इजमाम के भतीजे का हुआ काम तमाम

[ad_1]

हाइलाइट्स

कैप्टन रोहित के डायरेक्ट थ्रो पर इजमाम के भतीजे का हुआ काम तमाम
बाबर आजम भी देखते रह गए बस मुंह

नई दिल्ली. एशिया कप 2023 का आगाज हो चुका है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजी इमाम उल हक को विपक्षी टीम के कप्तान रोहित पौडेल ने डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. 20 वर्षीय पौडेल ने जिसे तरह से इमाम को रन कर पवेलियन का रास्ता दिखाया, उसे देख वहां उपस्थित हर कोई एक पल के लिए अचंभित रह गया.

पौडेल के डायरेक्ट थ्रो पर इमाम का काम हुआ तमाम:

नेपाल क्रिकेट टीम के लिए पारी का सातवां ओवर सोमपाल कामी लेकर आए. उनके इस ओवर की पहली ही गेंद पर इमाम ने मिड ऑफ पर गेंद को धकेलते हुए सिंगल लेने का प्रयास किया, लेकिन इसमें वह पूरी तरह से नाकामयाब रहे. हाल यह रहा कि मिड ऑफ पर क्षेत्ररक्षण कर रहे रोहित ने गेंद को तेजी से उठाते हुए डायरेक्ट स्टंप की ओर थ्रो किया. इस बीच इमाम क्रीज में पहुंच पाते उससे पहले ही स्टंप की गिल्लियां पूरी तरह से बिखर गई. जिसके बाद उन्हें निराश कदमों के साथ पवेलियन का रुख करना पड़ा.

यह भी पढ़ें- VIDEO: एशिया कप के लिए श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, हुआ जोरदार स्वागत, अब खिताब पर नजर!

पहले मुकाबले में फ्लॉप हुए इमाम उल हक:

एशिया कप 2023 के पहले मुकाबले में इमाम उल हक कुछ खास करिश्मा दिखाने में नाकामयाब रहे हैं. उन्होंने पारी का आगाज करते हुए कुल 14 गेंदों का सामना किया. इस बीच 35.71 की स्ट्राइक रेट से महज पांच रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका निकला.

इंजमाम उल हक के भतीजे हैं इमाम उल हक:

इमाम उल हक पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के भतीजे हैं. इंजमाम की अगुवाई में ग्रीन टीम ने काफी सराहनीय प्रदर्शन किया था. उन्होंने पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 499 मुकाबले खेले. इस बीच 551 पारियों में 20580 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 35 शतक, दो दोहरा शतक और 129 अर्द्धशतक निकले.

Tags: Asia cup, Inzamam ul haq, Nepal, Pakistan cricket team



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here