Home Sports पहले ठोका दोहरा शतक, अब टी20 में 9 छक्के उड़ाए और जड़ दी सेंचुरी,विरोधी टीम पस्त

पहले ठोका दोहरा शतक, अब टी20 में 9 छक्के उड़ाए और जड़ दी सेंचुरी,विरोधी टीम पस्त

0
पहले ठोका दोहरा शतक, अब टी20 में 9 छक्के उड़ाए और जड़ दी सेंचुरी,विरोधी टीम पस्त

[ad_1]

नई दिल्ली. टी20 लीग के मुकाबले आज दुनिया के हर बड़े देश में खेले जा रहे हैं. वेस्टइंडीज में अभी कैरेबियन प्रीमियर लीग चल रहा है. टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन के 13वें मुकाबले में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस रॉयल्स को 133 रन के बड़े अंतर से हराया. मैच में न्यूजीलैंड के दिग्गज बैटर मार्टिन गप्टिल ने शतक जड़ा और 9 छक्के लगाए. वे वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं. गप्टिल के नाबाद 100 रन के दम पर नाइट राइडर्स ने पहले खेलते हु 5 विकेट पर 194 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में बारबाडोस की टीम सिर्फ 61 रन पर सिमट गई.

मैच में बारबाडोस रॉयल्स के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. जवाब में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने ताबड़तोड़ शुरुआत की. पहले विकेट के लिए मार्टिन गप्टिल और मार्क दयाल ने 41 रन जोड़े. दयाल 19 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए. 2 छक्का जड़ा. निकोलस पूरन सिर्फ 6 ही रन बना सके. इसके बाद गप्टिल और कायरन पोलार्ड ने तीसरे विकेट के लिए 108 रन की बड़ी साझेदारी की. पोलार्ड ने भी पारी में 4 छक्के जड़े.

पारी में लगे 15 छक्के
36 साल के मार्टिन गप्टिल 58 गेंद पर 100 रन बनाकर नाबाद रहे. स्ट्राइक रेट 172 का रहा. एक और 9 छक्का जड़ा. वहीं कायरन पोलार्ड ने 32 गेंद पर 144 के स्ट्राइक रेट से 46 रन बनाए. एक चौका और 4 छक्का लगाया. नाइट राइडर्स की पारी की बात करें, तो टीम की ओर से 15 छक्के जबकि बल्लेबाजों ने सिर्फ 6 चौके लगाए. तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट लिए.

बाबर आजम हुए और खूंखार, विराट कोहली के 2 रिकॉर्ड को किया धराशायी, कप्तान ने 5 बड़े कारनामे भी किए

जवाब में नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसेल और वकार सलामखिल की अगुआई में बारबडोस के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया. टीम के 5 विकेट सिर्फ 30 रन पर गिर गए थे. अंत में पूरी टीम 12.1 ओवर में 61 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. तेज गेंदबाज आंद्रे रसेल ने 2 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं अफगानिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर वकार ने 3.1 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. अकिल हुसैन को भी 2 विकेट मिला. रॉयल्स की ओर से 8 खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके. जेसन होल्डर ने सबसे अधिक 14 रन बनाए.

Tags: Caribbean premier league, Kieron Pollard, Martin guptill

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here