Home Sports भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने की संभावना 90 फीसदी! जानिए वजह, बाबर को बड़ा फायदा

भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने की संभावना 90 फीसदी! जानिए वजह, बाबर को बड़ा फायदा

0
भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने की संभावना 90 फीसदी! जानिए वजह, बाबर को बड़ा फायदा

[ad_1]

नई दिल्ली. एशिया कप में बाबर आजम की अगुआई में पाकिस्तान टीम ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की है. टूर्नामेंट के 16वें सीजन के पहले मैच में पाकिस्तान ने ग्रुप-ए के एक मुकाबले में नेपाल पर 238 रन से बड़ी जीत दर्ज की. यह एशिया कप में पाकिस्तान की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भी है. बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद के शतक के दम पर पाकिस्तान ने मैच में पहले खेलते हुए 342 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में नेपाल की टीम 104 रन बनाकर सिमट गई. लेग स्पिनर शादाब खान ने 4 विकेट झटके. अब पाकिस्तान को ग्रुप राउंड के अपने अंतिम मैच में 2 सितंबर को टीम इंडिया से भिड़ना है.

भारत और पाकिस्तान का मैच 2 सितंबर शनिवार को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाना है. इस दिन वहां 90 फीसदी बारिश की संभावना है. ऐसे में मैच रद्द तक हो सकता है. इसका फायदा पाकिस्तान और बाबर आजम दोनों को मिलेगा. Weather.com के अनुसार, कैंडी में 2 सितंबर को सिर्फ बारिश ही नहीं होगी. तेज हवाओं का भी अंदेशा है और दिनभर बादल छाए रहेंगे. ऐसे में अगर मैदान गिला हुआ, तो उसके सूखने की संभावना भी कम है. हालांकि श्रीलंका में अक्सर देखा गया है कि वहां पूरे मैदान को ढक दिया जाता है. ऐसे में बारिश रूकने पर मैच होने की संभावना बनी रहती है.

पाकिस्तान की टीम पहुंच जाएगी सुपर-4 में
भारत और पाकिस्तान का मैच यदि रद्द हो जाता है, तो दोनों ही टीमों को एक-एक प्वाइंट मिलेंगे. मैच के लिए कोई रिजर्व-डे नहीं रखा गया है. ऐसे में पाकिस्तान के 2 मैच में 3 अंक हो जाएंगे और टीम सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. फिर 4 सितंबर को भारत और नेपाल के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम सुपर-4 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनेगी. नेपाल की टीम पहली बार एशिया कप में उतर रही है. भारत और नेपाल के बीच पहली बार कोई मुकाबला होगा.

आज श्रीलंका और बांग्लादेश की भिड़ंत
एशिया कप 2023 के दूसरे मैच में 31 अगस्त गुरुवार को श्रीलंका और बांग्लादेश की भिड़ंत होनी है. इस मैच में भी बारिश की संभावना लगभग 50 फीसदी की है. श्रीलंका अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है. ऐसे में उसका मनोबल बढ़ा होगा. हालांकि टीम को टूर्नामेंट से पहले बड़ा झटका लगा. ऑलराउंडर और धाकड़ लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं. दूसरी ओर शाकिब अल हसन की अगुआई में बांग्लादेश की टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी.

पहले ठोका दोहरा शतक, अब टी20 में 9 छक्के उड़ाए और जड़ दी सेंचुरी, विरोधी टीम सिर्फ 61 पर सिमटी

एशिया कप के लिए दोनों टीमें
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.
पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, इमाम उल हक, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद रिजवान, शऊद शकील, आगा सलमान, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और उस्मां मीर.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Pakistan, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here