[ad_1]
एशिया कप के इतिहास में व्यक्तिगत सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम दर्ज है. किंग कोहली के बाद टॉप-5 में बाबर आजम, यूनुस खान, मुशफिकुर रहीम और शोएब मलिक का नाम आता है.
01

एशिया कप (Asia Cup) के 16वें सीजन का आगाज हो गया है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 30 अगस्त को मुल्तान में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तानी टीम नेपाल के खिलाफ 238 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही. (AFP)
02

मैच के दौरान ग्रीन टीम के कप्तान बाबर आजम का बल्ला जमकर चला. उन्होंने अपनी टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 151 रन की शानदार पारी खेली. इसके साथ ही वह एशिया कप में व्यक्तिगत सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. (AP)
03

बात करें एशिया कप के इतिहास में व्यक्तिगत सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में तो पहले स्थान पर भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम आता है. (Virat Kohli/Instagram)
04

कोहली ने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 183 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है. खास बात यह है कि कोहली के बल्ले से यह उम्दा पारी पाकिस्तान के खिलाफ निकली थी. उन्होंने साल 2012 में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी. (AP)
05

दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) आ गए हैं. बाबर ने जारी सीजन के पहले मुकाबले में ही नेपाल के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी की. इस बीच वह 131 गेंद में 151 रन बनाने में कामयाब रहे. (Babar Azam/Instagram)
06

तीसरे स्थान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर यूनुस खान (Younis Khan) काबिज हैं. साल 2004 में उन्होंने हांगकांग क्रिकेट टीम के खिलाफ उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए थे. (Younis Khan/Twitter)
07

एशिया कप में चौथी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) हैं. रहीम ने साल 2018 में श्रीलंका के खिलाफ एक मुकाबले में 144 रन की पारी खेली थी. (Mushfiqurofficial/Instagram)
08

पांचवें स्थान पर पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक (Shoaib Malik) काबिज हैं. मलिक ने साल 2004 में भारत के खिलाफ 143 रन की सराहनीय पारी खेली थी. (AP)
[ad_2]
Source link