Home Breaking News Durg : छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले बीजेपी में, सियासी पारी के लिए बिछ चुकी है चौसर

Durg : छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले बीजेपी में, सियासी पारी के लिए बिछ चुकी है चौसर

0
Durg : छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले बीजेपी में, सियासी पारी के लिए बिछ चुकी है चौसर

[ad_1]

Durg: Chhattisgarh's Pandwani singer Padmashree Usha Barle joins BJP.

मंच पर मौजूद उषा बारले, मनसुख मांडविया और सरोज पांडे…
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका और पद्मश्री से सम्मानित डॉ उषा बारले बीजेपी में शामिल हो गई हैं। भारत सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के समक्ष उषा बारले ने पहले उन्हें राखी बांधी और फिर विधिवत बीजेपी का गमछा ओढ़ कर बीजेपी में शामिल हो गईं। मनसुख मांडविया के साथ-साथ दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और अन्य नेता भी मौजूद थे।

आपको बता दे कि उषा बारले अनुसूचित जाति वर्ग से आती हैं तो वहीं दुर्ग जिले में अहिवारा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। फिलहाल अहिवारा से उषा बारले को टिकट देने की संभावना भी बन चुकी है। कयास लगाये जा रहे हैं कि उषा बारले को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी का प्रत्याशी बनाया जाएगा। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here