Home Breaking News Opposition Meeting: ‘मुंबई में हो रही घमंडिया बैठक’, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी मुलाकात पर भाजपा का वार

Opposition Meeting: ‘मुंबई में हो रही घमंडिया बैठक’, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी मुलाकात पर भाजपा का वार

0
Opposition Meeting: ‘मुंबई में हो रही घमंडिया बैठक’, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी मुलाकात पर भाजपा का वार

[ad_1]

Ghamandia meeting: Sambit Patra takes dig at opposition ahead of its third meeting

संबित पात्रा
– फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार


आज मुंबई में विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन की दो दिवसीय बैठक होने वाली है। इस बैठक को लेकर लगातार भारतीय जनता पार्टी की ओर से निशाना साधा जा रहा है। अब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी इस पर करारा प्रहार किया। उन्होंने गठबंधन पर करोड़ों रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि मुंबई में घमंडिया बैठक हो रही है। 

स्वार्थी गठबंधन है इंडिया

दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि मुंबई में जीएम (Ghamindia meeting) हो रही है। इन पार्टियों ने 20 लाख करोड़ रुपये के घोटाले और भ्रष्टाचार किए हैं। यह एक स्वार्थी गठबंधन है। उनका एजेंडा भ्रष्टाचार से अधिक से अधिक फायदा उठाना है। 

म्यूजिकल चेयर का चल रहा खेल

इसके अलावा, भाजपा नेता ने मुंबई में विपक्षी नेताओं के जमावड़े को ‘म्यूजिकल चेयर’ के समान बताया। उन्होंने कहा कि गठबंधन सहयोगियों के बीच म्यूजिकल चेयर का खेल चल रहा है। इस तरह का गठबंधन पहले भी बना था, लेकिन चुनाव आते-आते वे आपस में लड़ने लगे। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here