Home Breaking News Bank Fraud: 538 करोड़ के घोटाले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल गिरफ्तार, ईडी ने की कार्रवाई

Bank Fraud: 538 करोड़ के घोटाले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल गिरफ्तार, ईडी ने की कार्रवाई

0
Bank Fraud: 538 करोड़ के घोटाले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल गिरफ्तार, ईडी ने की कार्रवाई

[ad_1]

ED arrests Jet Airways founder Naresh Goyal in bank fraud linked money laundering case: Officials

जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल
– फोटो : एएनआई

विस्तार


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी के अधिकारी ने शुक्रवार को इसके बारे मे जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि 74 वर्षीय गोयल को शनिवार को मुंबई में विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया जाएगा और ईडी उनकी हिरासत की मांग करेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केनरा बैंक से 538 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने शुक्रवार देर रात गोयल को गिरफ्तार किया। इससे पहले दिन में, मुंबई स्थित केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय में लंबी पूछताछ के बाद उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया था।

जेट एयरवेज, नरेश गोयल, उनकी पत्नी अनीता गोयल और कंपनी के कुछ पूर्व अधिकारियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला केनरा बैंक से 538 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केनरा बैंक की शिकायत पर गोयल दंपती और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। ईडी ने मामले की जांच सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर शुरू की थी। सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी मामले में गोयल, उनकी पत्नी अनिता और कंपनी के कुछ पूर्व अधिकारियों को आरोपी बनाया है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here