[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मुकाबला जब भी होता है फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. एशिया कप में शनिवार 2 सितंबर को दोनों टीमें आमने सामने होने जा रही है. इस मैच को लेकर तापमान बिल्कुल चढ़ा हुआ है. मैच से पहले भारतीय टीम के लिए हल्की सी चिंता की खबर सामने आई है. प्रैक्टिस के दौरान टीम के स्टार विराट कोहली को चोट लगने की जानकारी मिली.
भारत और पाकिस्तान आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के बाद एक बार फिर से आमने सामने होने जा रहे हैं. दोनों टीमों के बीच एशिया कप का हाई वोल्टेज मुकाबला होने की उम्मीद है. इस मैच से पहले भारतीय टीम के लिए चिंता की खबर सामने आई. जानकारी के मुताबिक टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली प्रैक्टिस के दौरान मोहम्मद सिराज की एक तेज तर्रार गेंद पर चोट खा बैठे. यह बॉल वैसे तो काफी तेज थी और पूर्व कप्तान को चोट भी अच्छी खासी लगी लेकिन इसके बाद भी उन्होंने सबकुछ ठीक होने का इशारा किया.
कितनी गंभीर है चोट
टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 140 की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और उनकी गेंद पर कोहली का शॉट एज से लगकर उनको जा लगा. चोट तो आई लेकिन यह उतनी गंभीर नहीं थी फिर भी एहतियातन आगे इसके बाद प्रैक्टिस में विराट ने बल्लेबाजी नहीं की. वैसे विराट कोहली और मोहम्मद सिराज लंबे वक्त के लिए दूसरे के साथ आईपीएल में खेलते आ रहे हैं लिहाजा दोनों ही नेट्स में कई बार आमने सामने हो चुके हैं.
विराट पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिले
प्रैक्टिस सेशन के बाद विराट कोहली का एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ से गले मिलते दिखे. आपको बता दें पिछले साल टी20 विश्व कप में हारिस की गेंद पर विराट ने सामने की तरफ जो छक्का मारा था उसकी चर्चा आज भी होती है. विराट कोहली ने इसके अलावा शाबाद खान, शाहीन अफरीदी और बाकी कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों से भी मुलाकात की.
.
Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Mohammad Siraj, Mohammed siraj, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 01, 2023, 21:22 IST
[ad_2]
Source link