[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली ने हारिस रऊफ के ओवर में पलटी थी बाजी.
भारत-पाक के बीच महामुकाबले की शुरुआत 2 सितंबर को होगी.
नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli), टीम इंडिया का ऐसा हीरा जिसकी चमक दुनिया के हर कोने में फैली हुई है. 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच कड़ी जंग होनी है और विराट कोहली के चर्चे भारत से ज्यादा पाकिस्तान में हैं. विराट कोहली पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मुकाबले में वन मैन आर्मी साबित हुए थे और पाक के जबड़े से जीत छीन ली थी. इसका असर अब भी पाकिस्तान के स्टार पेसर हारिस रऊफ पर देखने को मिला है.
हारिस रऊफ वही गेंदबाज हैं जो टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद विराट कोहली के साथ चर्चा में रहे. विराट कोहली ने हारिस रऊफ के ओवर में ही दो गगनचुंबी छक्कों से मैच की काया ही पलटकर रख दी थी. उन दो छक्कों का खौफ हारिस रऊफ में एशिया कप में भारत के खिलाफ उतरने से पहले भी देखने को मिल रहा है. हारिस ने महामुकाबले से पहले विराट की उस पारी का जिक्र किया. उन्होंने विराट कोहली को वर्ल्ड क्लास बैट्समैन बता दिया है.
मुझे नहीं लगता कोई और ऐसा कर सकता था- हारिस रऊफ
हारिस रऊफ ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, ‘विराट वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं. उन्हें लेकर हमें काफी प्लानिंग करनी पड़ती है. वैसे भी इंटरनेशनल क्रिकेट में स्किल के साथ माइंड गेम भी शुरू हो जाता है. वो जिस तरह के बल्लेबाज है जिस तरह से उसने पिछला ही मैच हमारे हाथ से छीन लिया था. मुझे नहीं लगता कि उसकी जगह कोई और बल्लेबाज होता तो वो हमारे गेंदबाजी लाइन अप के खिलाफ जाकर ऐसा कर सकता था.’
विराट कोहली लंबे समय से अपनी खराब से फॉर्म से जूझ रहे थे. लेकिन साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप तक वे वापसी कर चुके थे. इसके बाद विराट ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है. उन्होंने एक के बाद एक शतकीय पारियों को अंजाम दिया है फिर बात चाहे वनडे की हो या फिर टेस्ट की. साल 2023 में विराट कोहली ने अपने वापसी का डंका विश्वभर में फैला दिया है. अब देखना होगा कि वे इस बार पाकिस्तान के खिलाफ किस अंदाज में नजर आते हैं.
.
Tags: Asia cup, Haris Rauf, India Vs Pakistan, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 01, 2023, 20:55 IST
[ad_2]
Source link