[ad_1]
हाइलाइट्स
पाक ने आते ही तोड़ी टीम इंडिया की कमर.
रोहित-विराट को शाहीन ने सस्ते में किया आउट.
नई दिल्ली. श्रीलंका के पल्लेकेल स्टेडियम में बारिश के बीच भारत-पाक (IND vs PAK) मुकाबला रोमांच आग लगा रहा है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर अपना दांव खेलना चाहा. लेकिन पाकिस्तान ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की इस चाल पर आते ही पानी फेर दिया. टीम के पेसर्स ने अपनी आग उगलती गेंदो से रोहित-विराट से लेकर श्रेयस को भी लपेटे में ले लिया. इस कांटे की टक्कर के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी सोशल मीडिया पर अपनी आग फैला दी है. नसीम शाह (Naseem Shah) को लेकर उर्वशी एक बार फिर चर्चा में आ चुकी हैं.
पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से भारत पर हावी हो चुकी है. टीम इंडिया ने अपने दिग्गज खिलाड़ियों को खो दिया है. इसका पूरा श्रेय पाकिस्तानी पेसर्स को जाता है. पाकिस्तान के जश्न के बीच उर्वशी ने भी अपना योगदान दे दिया है. बॉलीवुड की हसीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीवी की एक फोटो लगाई है. जिसमें पाकिस्तानी टीम जश्न मनाती नजर आ रही है टीम के प्लेयर्स के बीच नसीम शाह भी नजर आ रहे हैं. उर्वशी ने बीच फोटो के नीचे लिखा है ‘वर्कआउट टाइम’. इस स्टोरी के बाद उर्वशी और नसीम शाह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं.

पहले भी हो चुके हैं वायरल
यह पहली बार नहीं है जब उर्वशी और नसीम को लेकर चर्चा हो रही है. इससे पहले भी कई बार उर्वशी और नसीम के रिलेशन को लेकर फैंस कयास लगाते रहे हैं. इससे पहले ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला समय-समय पर चर्चा में रहते थे. उर्वशी नसीम शाह को जन्मदिन की बधाई भी दे चुकी हैं. इस बार उर्वशी की स्टोरी देखने के बाद फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर फिर चर्चा करने लगे हैं.

भारत की बैटिंग दिखी नाजुक
पाकिस्तानी पेसर्स के सामने टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी नाजुक नजर आई. शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को सस्ते में पवेलियन भेजकर भारतीय टीम के बैकफुट पर ढकेल दिया. वहीं, शुभमन गिल भी पाकिस्तानी पेस अटैक के सामने संघर्ष करते नजर आए. अब देखना होगा कि आज कौन सा बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए संकटमोचक साबित होता है.
.
Tags: IND vs PAK, Naseem Shah, Team india, Urvashi Rautela
FIRST PUBLISHED : September 02, 2023, 18:28 IST
[ad_2]
Source link