Home Breaking News गदर 2 की कामयाबी ने धोए सारे मनमुटाव, 500 करोड़ की पूर्व संध्या पर साथ दिखा ‘बॉलीवुड’

गदर 2 की कामयाबी ने धोए सारे मनमुटाव, 500 करोड़ की पूर्व संध्या पर साथ दिखा ‘बॉलीवुड’

0
गदर 2 की कामयाबी ने धोए सारे मनमुटाव, 500 करोड़ की पूर्व संध्या पर साथ दिखा ‘बॉलीवुड’

[ad_1]

यूं तो ये जश्न इस हिसाब से तय किया गया था कि फिल्म ‘गदर 2’ शनिवार की रात तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर जाएगी, लेकिन ये तो नहीं हो सका पर हिंदी सिनेमा के सितारों ने जो एकजुटता सनी देओल की इस फिल्म की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए दिखाई, उसके चर्चे बरसों बरस होते रहेंगे। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान से लेकर अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, संजय दत्त तक सब के सब इस पार्टी में सनी देओल और फिल्म ‘गदर 2’ की टीम को बधाई देने पहुंचे। बरसों तक एक दूसरे तक बात तक न करने वाले सनी देओल और शाहरुख खान को हाथों में हाथ डाले मुस्कुराते देखना इस शाम की सबसे खूबसूरत तस्वीर रही।



फिल्म ‘गदर’ की रिलीज का शनिवार को 23वां दिन रहा। जिस रफ्तार से फिल्म ने रिलीज के पहले तीन हफ्तों मे कमाई की, उससे ये अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म अपने चौथे वीकएंड से पहले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लेगी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 284.63 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 134.47 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 63.35 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म की चौथे शुक्रवार और शनिवार को कमाई हालांकि अपेक्षानुरूप नहीं रही और इसी के चलते फिल्म रिलीज के चौथे शनिवार तक 493.37 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई। फिल्म के अब रविवार को 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लेने और अगले वीकएंड तक फिल्म ‘पठान’ की कमाई का आंकड़ा पार कर जाने की उम्मीद है।


2 सितंबर की शाम ‘गदर 2’ के सितारों के नाम रहेगी, इसके लिए हिंदी सिनेमा के सभी दिग्गज कलाकारों और तकनीशियनों को हफ्ते भर पहले से ही निमंत्रण भेजे जा चुके थे। सभी ने इसी अनुसार अपने अपने सप्ताहांत कार्यक्रम तय किए। हिंदी सिनेमा के ‘ओल्डमैन’ बन चुके अभिनेता धर्मेंद्र इस जश्न में सबसे पहुंचने वाले सितारों में रहे। जॉनी लीवर गुलदस्ता लेकर आए तो सबसे पहले उन्हें संजय दत्त ने ही गले लगा लिया। संजय दत्त इन दिनों साउथ सिनेमा में काफी व्यस्त हैं और उनकी पिछली फिल्म ‘केजीएफ 2’ के हिंदी संस्करण ने भी जबर्दस्त कमाई की थी।


फिल्म अभिनेता अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के साथ आए। साथ में उनकी बेटी न्यासा भी रहीं। वरुण धवन अकेले ही आए। हां, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाथों में हाथ डाले पहुंचे तो कैमरे वालों की भीड़ उन पर टूट पड़ी। सलमान खान अपने लेटेस्ट हेयर कट के साथ काफी खुश नजर आए। उनकी और कार्तिक आर्यन की लंबी बातें भी इस दौरान हुईं। कार्यक्रम में कार्तिक की पूर्व प्रेमिका सारा अली खान भी नजर आईं। दोनों गले भी मिले लेकिन दोनों के चेहरों पर इस दौरान किसी तरह की कोई गर्मजोशी नहीं दिखी।


सनी देओल ने इस शाम की बिल्कुल देओल परिवार की मशहूर परंपरा के मुताबिक मेजबानी की। पूरी शाम वह सितारों का स्वागत करने और फिर उन्हें विदा करने में व्यस्त रहे। आमिर खान भी पार्टी में पहुंचे और जल्दी ही निकल भी गए। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के किसी फिल्मी पार्टी में एक साथ पहुंचने का ये मौका अरसे बाद बना। देओल परिवार इस दौरान बेहद खुश नजर आया। सनी और उनके छोटे भाई बॉबी ने खूब तस्वीरें खिंचवाई। सनी के बेटे करण और राजवीर भी बेहद खुश दिखे। राजवीर की पहली फिल्म ‘दोनों’ का ट्रेलर लॉन्च सोमवार को प्रस्तावित है।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here