[ad_1]
मीडिया रिपोर्ट में इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, “निर्देशक प्रशांत नील सालार के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने फिल्म के हर विवरण को परफेक्ट बनाने के लिए पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम करने का फैसला किया है। हालांकि, दर्शकों तक सर्वश्रेष्ठ उत्पाद पहुंचाने को सुनिश्चित करने के लिए फिल्म नवंबर में दिवाली के आसपास रिलीज की जा सकती है। निर्देशक पोस्ट-प्रोडक्शन पर फिलहाल काम कर रहे हैं। वहीं, होम्बले फिल्म्स जल्द ही फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा करेगी।”
दिलचस्प बात यह है कि दिवाली 2023 पहले से ही सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर ‘टाइगर 3’ के लिए बुक हो चुकी है। इस स्पाई थ्रिलर का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। इसमें इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं। ‘टाइगर 3’ में एक विशेष सीक्वेंस दिखाया जाएगा जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान टाइगर और पठान के रूप में अभिनय करेंगे।
हाल ही में (दो सितंबर) को टाइगर 3 का पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें सलमान और कटरीना का धांसू लुक देखने को मिला है। बता दें कि इस फिल्म वॉर और पठान का रिफरेंस भी देखने को मिल सकता है। सलमान की इस फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार है।
[ad_2]
Source link