Home Breaking News China: ‘चीन जब कमजोरी महसूस कर लेता है तब वो ऐसा करता है’, नक्शा विवाद पर थरूर ने सरकार को दी नसीहत

China: ‘चीन जब कमजोरी महसूस कर लेता है तब वो ऐसा करता है’, नक्शा विवाद पर थरूर ने सरकार को दी नसीहत

0
China: ‘चीन जब कमजोरी महसूस कर लेता है तब वो ऐसा करता है’, नक्शा विवाद पर थरूर ने सरकार को दी नसीहत

[ad_1]

china sense vulnerability starts cartographic aggression on border shashi tharoor target modi government map

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ।
– फोटो : PTI

विस्तार


कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार सीमा पर चीन की आक्रामकता को काबू करने में नाकाम रही है। थरूर ने कहा कि ‘जब तक हम यह कहकर लोगों को धोखा  देना बंद नहीं करेंगे कि चीन ने कुछ नहीं लिया है और कोई बदलाव नहीं हुआ है, तो देश का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र खोने का खतरा बना रहेगा।’

‘यह चीन का तरीका’

कांग्रेस सांसद ने कहा कि ‘यह चीन का तरीका है कि वह पहले जानबूझकर राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की गलत व्याख्या करता है और जब वह सामने वाले देश की कमजोरी को महसूस कर लेता है तो फिर नक्शे पर अपने विचार के अनुसार आगे बढ़ता है।’

थरूर ने दावा किया कि ‘पहले भारत चीन सीमा पर दोनों सेनाएं 65 पॉइंट पर पेट्रोलिंग करती थीं और बीते 45 सालों में सीमा पर कोई घटना नहीं घटी थी। अचानक से 26 पॉइंट पर चीनी सेना ने आकर अपनी स्थायी पोजिशन बना ली है। इसका मतलब है कि हमारी सेना, जो वहां पेट्रोलिंग करती थी, अब वहां नहीं जा सकती।’ कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमारे चरवाहे अब वहां अपनी भेड़ें नहीं चरा सकते। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here