[ad_1]
हाइलाइट्स
युजवेंद्र चहल और अश्विन को एशिया कप में नहीं मिला है मौका.
युजवेंद्र चहल क्रिकेट के अलावा शतरंज में भी काफी माहिर हैं.
नई दिल्ली. टीम इंडिया के फिरकी मास्टर आर अश्विन (R Ashwin) इन दिनों टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. उन्हें एशिया कप में खेलने का मौका नहीं मिला है. जिसके बाद अश्विन की दिलचस्पी दूसरे गेम में आ चुकी है. उन्होंने एक्स पर उस गेम का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) पूरी तरह से माहिर हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अश्विन टीम का हिस्सा थे. इस दौरान उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की थी. हालांकि, वनडे और टी20 में उनकी वापसी काफी मुश्किल नजर आती है.
फिरकी मास्टर ने एक्स पर शतरंज का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें हार-जीत का फैसला नहीं हुआ है. इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए अश्विन ने लिखा, ‘पिछले 2 वर्षों में मुझे शतरंज का बहुत शौक रहा है और मुझे नियमित रूप से खेलने की आदत है, इसलिए मैंने सोचा कि जो खेल मैं खेलूंगा उसके इर्द-गिर्द थोड़ा मजाक करना अच्छा रहेगा. यह स्क्रीनशॉट मेरे एक हालिया गेम का है, क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि गेम कैसे समाप्त हुआ? (यह गेम वह है जो मैंने जीता है, जो मैंने हारा है उसे भी साझा करूंगा)’

युजवेंद्र चहल भी शतरंज में हैं माहिर
युजवेंद्र चहल भी शतरंज के बड़े माहिर हैं. उन्होंने क्रिकेट से पहले इस गेम में भी हाथ आजमाया था. चहल ने अंडर-12 में नेशनल चिल्ड्रेन चैंपियनशिप में भी अपना डंका बजाया. इसके अलावा क्रिकेट में भी चहल की चालों को शतरंज से कम नहीं आंका जाता है. युजवेंद्र चहल कई बार अपने खतरनाक जाल में बल्लेबाजों को फंसा देते हैं. एशिया कप में युजवेंद्र चहल को नहीं चुना गया, हालांकि विंडीज दौरे पर चहल ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था.
.
Tags: R ashwin, Team india, Yuzvendra Chahal
FIRST PUBLISHED : September 03, 2023, 19:51 IST
[ad_2]
Source link