Home Sports एशिया कप के पहले ही मैच में शतक ठोकने वाला पाक बैटर, जड़ चुका है 6 गेंदों में 6 छक्के, भारत के खिलाफ भी…

एशिया कप के पहले ही मैच में शतक ठोकने वाला पाक बैटर, जड़ चुका है 6 गेंदों में 6 छक्के, भारत के खिलाफ भी…

0
एशिया कप के पहले ही मैच में शतक ठोकने वाला पाक बैटर, जड़ चुका है 6 गेंदों में 6 छक्के, भारत के खिलाफ भी…

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद (Iftikar Ahmed) के लिए आज 3 सितंबर का दिन बेहद खास है. क्योंकि आज वह अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. इफ्तिखार पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. अपने दम पर उन्होंने पाकिस्तान को कई मैच जिताए हैं. एशिया कप का तीसरा मैच भारत बनाम पाकिस्तान बारिश के कारण रद्द हो गया. इफ्तिखार पाकिस्तान की टीम का हिस्सा थे. ऐसे में किसी को भी उनकी बल्लेबाजी देखने को नहीं मिली. इफ्तिखार ने एशिया कप के पहले ही मैच में शतक जड़ने का कारनामा किया था.

इफ्तिखार अहमद ने एशिया कप 2023 के पहले ही मैच में नेपाल के खिलाफ शानदार शतक ठोका. ऐसा कर वह उस मुकाबले में शतक ठोकने वाले दूसरे खिलाड़ी बने. क्योंकि कप्तान बाबर आजम ने भी उसी मैच में सेंचुरी लगाई थी. इफ्तिकार ने 71 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 109 रन ठोके थे, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे.

6 गेंदों में जड़ चुके हैं 6 छक्के
इफ्तिखार अहमद ने इस साल की शुरुआत में ही पाकिस्तान सुपर लीग में 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने का कारनामा किया था. उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी वहाब रियाज के खिलाफ 6 गेंदों में 6 छक्के मारे थे. उस मुकाबले में इफ्तिखार ने 50 गेंदों में नाबाद 94 रन बनाए थे. उन्होंने मैच के आखिरी ओवर में यह कारनामा किया था.

VIDEO: ‘चल निकल यहां से…’ ईशान किशन को आउट कर हारिस रऊफ ने दिखाए तेवर, हार्दिक ने हेकड़ी निकाल दी

भारत के खिलाफ आया था अर्धशतक
टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में शतक या अर्धशतक जड़ना कोई आम बात नहीं होती. इफ्तिखार अहमद ने पिछले साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में यह कर दिखाया था. उन्होंने भारत के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी. इफ्तिखार ने 35 गेंदों में कुल 51 रन बनाए थे, जिसमें चार छक्के और 2 चौके शामिल थे. हालांकि, पाकिस्तान इस मुकाबले को हार गया था. विराट कोहली ने शानदार पारी खेली थी.

Tags: Asia cup, On This Day, Pakistani cricketer

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here