[ad_1]
हाइलाइट्स
बांग्लादेश ने अफगान टीम को दिया 335 रन का लक्ष्य.
मेंहदी हसन ने ठोका शानदार शतक.
नई दिल्ली. एशिया कप (Asia Cup 2023) का चौथा मुकाबला अफगानिस्तान और बांग्लादेश (AFG vs BAN) के बीच खेला जा रहा. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. बांग्लादेश ने टॉस जीता और बैटिंग करने का फैसला ले लिया. वहीं, अफगानिस्तान ने आते ही बांग्लादेश के दो बैटर्स को सस्ते में चलता किया. लेकिन इन दोनों विकेटों के बाद अफगान टीम एकमात्र विकेट के लिए तरस चुकी है. एक तरफ नजमुल हुसैन शांतो ने अपनी बल्लेबाजी से कहर ढाया, वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान के उस बल्लेबाज ने परखच्चे उड़ा दिए जो 8 महीने पहले भारत को मजा चखा चुका है.
हम बात कर रहे हैं बांग्लादेश के स्टार मेंहदी हसन मिराज की. इस नाम से हमें भारत का वो बांग्लादेश दौरा याद आता है जब वनडे सीरीज में टीम इंडिया को इस टीम से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. जिसकी वजह थे मेंहदी हसन, जिन्होंने सीरीज के दूसरे मैच में भारत के जबड़े से जीत छीन ली थी. टीम इंडिया 3 वनडे की सीरीज में करो या मरो के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर रही थी. भारत ने बांग्लादेश के सामने 267 रन का लक्ष्य रख दिया था और गेंदबाजी में 100 के भीतर ही बांग्लादेश की आधी टीम को पवेलियन में बिठा दिया था. लेकिन मेंहदी हसन मिराज 8वें नंबर पर आए और छा गए. उन्होंने 4 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 100 रन की मैच विनिंग पारी खेली. मिराज तब तक क्रीज पर डटे रहे जब तक उन्होंने भारत को घुटने टेंकने पर मजबूर नहीं कर दिया.
अफगानिस्तान को दिखाए तारे
अफगानिस्तान के खिलाफ मेंहदी हसन ने वही अंदाज दिखा दिया है. वे 104 रन की पारी खेलकर एशिया कप में अपने तेवर साफ कर दिए हैं. अब इस टीम की सुपर-4 में टक्कर पाकिस्तान से हो सकती है. वहीं, बांग्लादेश टीम इंडिया को टक्कर देने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है. इससे पहले मेंहदी ने भारत के खिलाफ ही शानदार पारी खेली थी.
मेंहदी हसन के अलावा नजमुल हुसैन शांतो ने भी अपनी विस्फोटक फॉर्म जारी रखी है. शांतो ने 119 गेंद में 112 रन की पारी खेली. बांग्लादेश ने इन दोनों बड़ी पारियों की बदौलत 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. ये टीम भारत और पाकिस्तान की टीमों को इस टूर्नामेंट में टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
.
Tags: Asia cup, Bangladesh, Mehidy Hasan
FIRST PUBLISHED : September 03, 2023, 18:54 IST
[ad_2]
Source link