Home Breaking News Aditya L1: आदित्य एल-1 ने सफलतापूर्वक कक्षा में किया बदलाव, जानें सूरज तक पहुंचने के पहले चरण पर सबकुछ

Aditya L1: आदित्य एल-1 ने सफलतापूर्वक कक्षा में किया बदलाव, जानें सूरज तक पहुंचने के पहले चरण पर सबकुछ

0
Aditya L1: आदित्य एल-1 ने सफलतापूर्वक कक्षा में किया बदलाव, जानें सूरज तक पहुंचने के पहले चरण पर सबकुछ

[ad_1]

ISRO aditya l1 first earth bound firing perform to change orbit

आदित्य एल1 की लॉन्चिंग की तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


इसरो ने जानकारी दी है कि उसके सूर्य मिशन आदित्य एल1 ने आज सफलतापूर्वक कक्षा बदल ली है। इसरो ने रविवार को सुबह करीब 11.45 बजे पहली अर्थ बाउंड फायरिंग की जिसकी मदद से आदित्य एल1 ने कक्षा बदली। अब आदित्य एल1 पृथ्वी से 22,459 किलोमीटर दूर है और अब अगला मैनुवर पांच सितंबर 2023 को किया जाएगा। इससे पहले शनिवार को इसरो ने पीएसएलवी सी57 लॉन्च व्हीकल से आदित्य एल1 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से हुई। यह मिशन भी चंद्रयान-3 की तरह पहले पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और फिर यह तेजी से सूरज की दिशा में उड़ान भरेगा।

पृथ्वी की कक्षा में 16 दिन बिताएगा आदित्य एल1

इसरो ने बताया कि आदित्य एल1 ने पावर जेनरेट करना शुरू कर दिया है। अर्थ बाउंड मैनुवर्स की मदद से यह फायरिंग की गई। जिससे आदित्य एल1 ने अपनी कक्षा बदलकर अगली कक्षा में प्रवेश किया। आदित्य एल1 पृथ्वी की कक्षा में 16 दिन बिताएगा। इस दौरान पांच बार इसकी कक्षा बदलने के लिए अर्थ बाउंड फायरिंग की जाएगी। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here