Home Breaking News Chandrayaan-3: जंप टेस्ट के बाद स्लीप मोड में भेजा गया विक्रम लैंडर, पर ये एक उपकरण करता रहेगा काम

Chandrayaan-3: जंप टेस्ट के बाद स्लीप मोड में भेजा गया विक्रम लैंडर, पर ये एक उपकरण करता रहेगा काम

0
Chandrayaan-3: जंप टेस्ट के बाद स्लीप मोड में भेजा गया विक्रम लैंडर, पर ये एक उपकरण करता रहेगा काम

[ad_1]

Chandrayaan 3 Vikram Lander sent to sleep mode after Rover Pragyaan ISRO shares image of Jump test news and up

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर।
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर सोमवार सुबह 8 बजे जंप टेस्ट के बाद स्लीप मोड पर भेज दिया गया। इसरो ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया कि विक्रम लैंडर को थोड़ी उड़ान भरवाने के बाद नई लोकेशन पर उतारा गया, जहां इसके सभी पेलोड्स के साथ प्रयोग किया गया। इस डाटा को इकट्ठा कर पृथ्वी पर हासिल कर लिया गया है। एजेंसी ने जंप टेस्ट से पहले और बाद की तस्वीरें भी साझा कीं। 

इसरो ने कहा कि अब विक्रम लैंडर के सभी पेलोड्स स्विच ऑफ यानी बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, लैंडर के रिसीवर्स को चालू रखा गया है। एजेंसी ने कहा कि एक बार सौर ऊर्जा खपा देने और बैट्री के खत्म हो जाने के बाद विक्रम लैंडर प्रज्ञान के पास ही रहेगा। इसरो ने उम्मीद जताई कि 22 सितंबर को दोनों (लैंडर-रोवर) एक बार फिर काम शुरू करेंगे। 

विक्रम लैंडर के जंप टेस्ट के पहले की तस्वीर

Image

विक्रम लैंडर के जंप टेस्ट के बाद की तस्वीर

Image

इससे पहले शनिवार को अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि रोवर ने अपना काम  पूरा कर लिया है और इसे अब सुरक्षित रूप से पार्क किया गया है और स्लीप मोड में सेट किया गया है। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here