Home Sports IND vs NEP: जसप्रीत बुमराह ने अचानक छोड़ा टीम का साथ, एशिया कप के बीच भारत लौटे

IND vs NEP: जसप्रीत बुमराह ने अचानक छोड़ा टीम का साथ, एशिया कप के बीच भारत लौटे

0
IND vs NEP: जसप्रीत बुमराह ने अचानक छोड़ा टीम का साथ, एशिया कप के बीच भारत लौटे

[ad_1]

IND vs NEP Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का पांचवां मैच पल्लेकल में भारत और नेपाल के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये मैच 4 सितंबर को दोपहर 3 बजे से मैच खेला जाना है. इसके लिए दोपहर 2.30 बजे टॉस होगा. लेकिन इस मैच से पहले एक बड़ी अपडेट सामने आया है. टीम का एक स्टार खिलाड़ी इस मैच से बाहर हो गया है. ये खिलाड़ी टूर्नामेंट के बीच में ही भारत लौट आया है.

एशिया कप के बीच भारत लौटा ये जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) निजी कारणों से मुंबई लौट आए है. वह नेपाल मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. हालांकि सुपर के मैच के लिए उपलब्ध होंगे और पूरी तरह फिट हैं. हालांकि, अब तक ऑफिशियल तौर पर नहीं बताया गया है कि जसप्रीत बुमराह के अचानक कोलंबो से मुंबई लौटने के पीछे की वजह क्या है.

आयरलैंड दौर पर टीम में की थी वापसी

हाल ही में आयरलैंड दौर पर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को टीम का कप्तान बनाकर भेजा गया था. उन्होंने पीठ की चोट के कारण 11 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी. पाकिस्तान के खिलाफ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) बल्लेबाजी करने उतरे थे. लेकिन, जसप्रीत बुमराह को बारिश के कारण गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था.

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here