[ad_1]
नई दिल्ली. एशिया कप 2023 के पहले चरण के मुकाबलों में बारिश की वजह से भारत का पहला मुकाबला बर्बाद हो गया. पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम गेंदबाजी नहीं कर पाई और मैच रद्द होने के बाद 1-1 अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा. नेपाल के खिलाफ दूसरे मैच में भी बारिश की वजह से मैच को कई बार रोकना पड़ा. एशिया कप के सुपर 4 मुकाबलों का आयोजन कोलंबो में होना है जहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. ऐसे में इन सभी मुकाबलों को किसी और जगह पर शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है जिसकी घोषणा जल्दी होगी.
कोलंबो में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) एशिया कप के ‘सुपर फोर’ चरण के मैचों के आयोजन स्थल में बदलाव पर विचार कर रही है. ‘सुपर फोर’ चरण के पांच मैच और फाइनल नौ सितंबर से कोलंबो में खेले जाने है लेकिन वहां बारिश से राहत मिलने की संभावना कम दिख रही है.
कोलंबो में बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए एसीसी मैच स्थल के संभावित परिवर्तन के बारे में श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) और टूर्नामेंट के मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ चर्चा कर रहा है. न्यूज 18 को मिली जानकारी के मुताबिक पल्लेकल, दांबुला और हंबनटोटा को लेकर चर्चा हुई. खबर है कि हमबंटोटा को लेकर सहमति बनी है. टूर्नामेंट में भाग लेने वाली छह टीमों को आयोजन स्थल में संभावित बदलाव के बारे में भी सूचित कर दिया गया है.
.
Tags: Asia cup
FIRST PUBLISHED : September 04, 2023, 21:16 IST
[ad_2]
Source link