Home Sports क्या एशिया कप के बाकी मैच पाकिस्तान में होंगे शिफ्ट? PCB ने अपनाया नया पैंतरा

क्या एशिया कप के बाकी मैच पाकिस्तान में होंगे शिफ्ट? PCB ने अपनाया नया पैंतरा

0
क्या एशिया कप के बाकी मैच पाकिस्तान में होंगे शिफ्ट? PCB ने अपनाया नया पैंतरा

[ad_1]

नई दिल्ली. पीसीबी के चेयरमैन जका अशरफ ने बीसीसीआई सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह से बात की है और श्रीलंका में हो रही भारी बारिश को देखते हुए एशिया कप के मैच पाकिस्तान में शिफ्ट करने का सुझाव दिया है. डॉन न्यूज के हवाले से ये जानकारी आई है. इससे पहले, बारिश की वजह से कैंडी में शनिवार को हुआ भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रद्द करना पड़ा था. इस मैच में सिर्फ एक पारी का ही खेल हो सका था. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 48.5 ओवर में 266 रन बनाए थे. इसके जवाब में बारिश की वजह से पाकिस्तान की पारी शुरू ही नहीं हो पाई थी.

इस बीच, कोलंबो में तेज बारिश हो रही है और वहां बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. दूसरी ओर कैंडी में भी रूक-रूककर बारिश हो रही है. यहां सोमवार को भारत और नेपाल के बीच ग्रुप-मैच खेला जाना है. इस पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. शाम के वक्त यहां बादल बरस सकते हैं. यानी इस मैच में भी बारिश की वजह से खलल पड़ने की पूरी आशंका है. इसी वजह से सुपर-4 स्टेज के मुकाबले कोलंबो से शिफ्ट किए जा सकते हैं.

बता दें कि एशिया कप के ग्रुप स्टेज में अब दो मुकाबले बचे हैं. सोमवार को भारत-पाकिस्तान की टक्कर कैंडी में होगी और मंगलवार को लाहौर में अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जाना है. बुधवार से सुपर-4 राउंड की शुरुआत होनी है. इसके पांच मैच कोलंबो में खेले जाने हैं. वहीं, 17 सितंबर को फाइनल भी कोलंबो में ही होना है. लेकिन श्रीलंका के मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कोलंबो में बारिश की आशंका जताई है. ऐसे में सुपर-4 राउंड के मैच पर भी बारिश का असर पड़ सकता है. इसे देखते हुए एशियन क्रिकेट काउंसिल एशिया कप के सुपर-4 चरणों के मैचों का वेन्यू बदलने पर विचार कर रही है. कोलंबो में बिगड़ रहे मौसम के बारे में सभी टीमों को बता दिया गया है.

वेन्यू बदलना आसान नहीं
अगर एशिया कप के सुपर-4 राउंड के मैच कोलंबो से शिफ्ट किए जाते हैं तो वैकल्पिक वेन्यू भी एक मुद्दा है. दांबुला को एक विकल्प के रूप में सुझाया गया था लेकिन, वहां की होटल सुविधाओं को लेकर टीम इंडिया संतुष्ट नहीं है. इतना ही नहीं, स्टेडियम की फ्लड लाइट्स को लेकर भी काम अबतक पूरा नहीं हुआ है. हालांकि, दांबुला श्रीलंका के ऐसे हिस्से में स्थित है जहां साल के इस समय में कैंडी और कोलंबो की तुलना में काफी कम बारिश होती है.

नजम सेठी भी एसीसी शेड्यूल पर भड़के थे
इससे पहले, पीसीबी के पूर्व चेय़रमैन नजम सेठी ने भी भारत-पाकिस्तान मैच बारिश के कारण रद्द होने पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने लिखा था, कितना निराशाजनक. बारिश ने क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबले में खलल डाला लेकिन भविष्यवाणी भी यही की गई थी. पीसीबी अध्यक्ष के रूप में मैंने एशियन क्रिकेट काउंसिल से यूएई में खेलने की गुजारिश की थी लेकिन श्रीलंका में आयोजन के लिए बेकार के तर्क दिए गए थे. कहा कि दुबई में बेहद मौसम बेहद गर्म होगा लेकिन पिछली बार सितंबर 2022 में जब एशिया कप वहां खेला गया, तब भी उतनी ही गर्मी थी या आईपीएल 2020 के दौरान भी ऐसा ही मौसम था. खेल पर राजनीति को माफ नहीं किया जा सकता है.

ईशान किशन क्यों होने चाहिए वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर? 3 पॉइंट में समझिए

‘शाहीन-रऊफ-नसीम ज्यादा खतरनाक क्योंकि…’ भारत-पाकिस्तान के पेसर की तुलना में कार्तिक ने क्यों कहा ऐसा?

पीसीबी चेयरमैन के सुझाव पर अमल होना मुश्किल
वैसे, पीसीबी के मौजूदा चेयरमैन जका अशरफ का ये सुझाव कि एशिया कप के बाकी मैच पाकिस्तान में शिफ्ट कर दिए जाएं, उस पर अमल हो ऐसा मुश्किल है क्योंकि बीसीसीआई का रुख साफ है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड पहले ही कह चुका है कि टीम इंडिया एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी. इसी वजह से हाईब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट श्रीलंका और पाकिस्तान में हो रहा है.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Jay Shah, Pcb

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here