Home Sports जड्डू की फिरकी का जादू… हासिल किया खास मुकाम, इरफान पठान के बराबर पहुंचे

जड्डू की फिरकी का जादू… हासिल किया खास मुकाम, इरफान पठान के बराबर पहुंचे

0
जड्डू की फिरकी का जादू… हासिल किया खास मुकाम, इरफान पठान के बराबर पहुंचे

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)  एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के पांचवें मैच में नेपाल के खिलाफ अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज की. उन्होंने इस मुकाबले में अपने 10 ओवर के कोटे में 40 रन देकर 3 विकेट चटकाए. एक ओर जहां तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट के लिए 9. 2 ओवर में 61 रन लुटा दिए वहीं जडेजा उनके मुकाबले किफायती रहे. जड्डू ने नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल सहित भीम शर्की और कुशल मल्ला को पवेलियन भेजा.

जडेजा स्पिनर ऑलराउंडर हैं. उन्होंने एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में हमवतन पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान की बराबरी कर ली. जडेजा और पठान के एशिया कप वनडे फॉर्मेट में एक समान 22-22 विकेट हो चुके हैं. जडेजा ने 15 पारियों में 24.5 की औसत ये रिकॉर्ड अपने नाम किया जबकि पठान ने यहां तक पहुंचने के लिए 12 पारियों का सहारा लिया था. इस लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर खिसक गए हैं जिन्होंने 15 पारियों में 17 जबकि कपिल देव ने 7 पारियों में 15 विकेट चटकाए थे.

पैर में स्टील की प्लेट… भारत के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हुआ कंगारू ऑलराउंडर! WC से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका

कंगारू क्रिकेटर ने कप्तानी में गाड़े झंडे, SA का उसी के घर में किया सफाया, टूट गया कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड

ओवरऑल की लिस्ट में मुरलीधरन हैं नंबर वन
एशिया कप में लेफ्ट आर्म स्पिनर जडेजा भारतीय टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं. ओवरऑल की बात करें तो इस लिस्ट में श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन 30 विकेट के साथ पहले नंबर पर हैं जबकि लसिथ मलिंगा 29 विकेट के साथ दूसरे वहीं अजंता मेंडिस 26 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. मेंडिस ने 8 मैचों में 26 विकेट लिए हैं.

आसिफ के अर्धशतक से नेपाल ने 230 रन बनाए
मैच की बात करें तो आसिफ शेख के अर्धशतक और सोमपाल कामी की आकर्षक पारी की मदद से नेपाल ने 48.2 ओवर में 230 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. नेपाल को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद आसिफ शेख (97 गेंदों पर 58 रन) और कुशाल भुर्तेल (25 गेंदों पर 38 रन) ने शुरू में मिले जीवनदान का फायदा उठाकर पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े. निचले क्रम में सोमपाल ने 56 गेंदों पर 48 रन का उपयोगी योगदान किया.

Tags: Asia cup, Ravindra jadeja



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here