Home Sports जसप्रीत बुमराह बने पिता, बेटे का नाम है खास, फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं…

जसप्रीत बुमराह बने पिता, बेटे का नाम है खास, फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं…

0
जसप्रीत बुमराह बने पिता, बेटे का नाम है खास, फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं…

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिता बन गए हैं. वे रविवार को ही एशिया कप बीच में छोड़कर मुंबई लौटे थे. बुमराह ने सोशल मीडिया पर खुद बेटे के बारे में जानकारी दी. बुमराह ने लिखा कि हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है. मेरा और परिवार का दिल खुशियों से भरा हुआ है. आज सुबह हमने अपने छोटे बेटे अंगद जसप्रीत बुमराह का दुनिया में स्वागत किया. हम बहुत खुश हैं और यह हमारे जीवन का नया अध्याय है. हम इसका इंतजार नहीं कर सकते. मालूम हो कि बुमराह बैक की चोट के कारण लंबे समय तक टीम इंडिया से बाहर रहे. उन्हें सर्जरी तक करानी पड़ी थी. पिछले दिनों उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से वापसी की.

जसप्रीत बुमराह ने 2021 में मॉडल और प्रेजेंटर संजना गणेशन से शादी की. बुमराह और संजना की मुलाकात एक कार्यक्रम में एंकरिंग के दौरान ही हुई. इसके बाद दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ और बाद में दोनों ने शादी का फैसला किया. शादी कोरोना के समय में हुई थी. इस कारण बेहद कम लोगों को इसमें बुलाया गया था. मालूम हो कि वर्ल्ड कप से पहले बुमराह की वापसी टीम इंडिया के लिए अहम मानी जा रही है. भारतीय टीम 2011 के बाद से वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी है.

bumrah father

संजना गणेशन क्रिकेट के मैदान पर ही नजर नहीं आतीं. वे बैडमिंटन और फुटबॉल जैसे खेलों में भी एंकरिंग कर चुकी हैं. संजना एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं और वे फेमिना ऑफिशियल गॉर्जियस भी रहीं. वे आईसीसी के भी कई प्रोग्राम होस्ट कर चुकी हैं. जल्द बुमराह सुपर-4 के लिए श्रीलंका लौट सकते हैं. भारतीय टीम आज एशिया कप में नेपाल से भिड़ेगी. यह मैच जीतने वाली टीम सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी.

VIDEO: 140 किलो वजनी क्रिकेटर ने मचाया कोहराम, 12 छक्के के साथ ठोका शतक, संजू सैमसन से है खास नाता

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव, आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस सहित कई लोगों ने जसप्रीत बुमराह को सोशल मीडिया पर पिता बनने की बधाई भी दी है.

Tags: Asia cup, Jasprit Bumrah, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here