Home Sports भारत की ताकत ही बनी कमजोरी! सारी तैयारी रह गई धरी, नेपाल के खिलाफ क्या होगा?

भारत की ताकत ही बनी कमजोरी! सारी तैयारी रह गई धरी, नेपाल के खिलाफ क्या होगा?

0
भारत की ताकत ही बनी कमजोरी! सारी तैयारी रह गई धरी, नेपाल के खिलाफ क्या होगा?

[ad_1]

हाइलाइट्स

एशिया कप में भारत और नेपाल की टक्कर
पाकिस्तान के खिलाफ भारत के टॉप-थ्री नाकाम रहे थे

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने एशिया कप के लिए तैयारी तो खूब की थी. बैंगलुरू में 6 दिन का कैंप भी लगा था. नेट गेंदबाजों की फौज उतारी गई थी. पाकिस्तान के ‘बाज’ यानी शाहीन शाह अफरीदी का सामना करने के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन जैसे बल्लेबाजों ने पूरी तैयारी की थी. बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ भारतीय टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने खूब पसीना बहाया था लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ असल इम्तिहान में ये तैयारी धरी रह गई. शाहीन अफरीदी ने बड़ी आसानी से रोहित-विराट का शिकार कर दिया. वो तो गनीमत रही कि ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने मध्यक्रम में आकर भारतीय पारी को संभाल लिया और पाकिस्तान पर काउंटर अटैक कर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया, वर्ना सूरत-ए-हाल कुछ और होता.

टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत टॉप-थ्री हैं. यानी रोहित, विराट और शुभमन. हालिया फॉर्म भी सभी खिलाड़ियों का अच्छा ही है. लेकिन, ये टॉप-थ्री पाकिस्तान के सामने पानी भरता नजर आया और टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत ही कमजोरी साबित हुई. पाकिस्तानी पेस बैट्री के सामने जिस तरह भारत का टॉप ऑर्डर ढहा वो एशिया कप जीतने के दावों में कितना दम है, वो बता रही है. वर्ल्ड कप तो बहुत दूर की बात है.

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तैयारी धरी रह गई
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था और 66 रन के स्कोर पर टॉप-4 बैटर पवेलियन लौट चुके थे. कप्तान रोहित शर्मा (11), विराट कोहली (4), शुभमन गिल (10) और श्रेयस अय्यर (14) रन ही बना सके. टूर्नामेंट से पहले खूब तैतैयारी की गई थी. बाएं हाथ के गेंदबाजों से निपटने के लिए पूरा प्लान बनाया गया था. जरूरत के मुताबिक खिलाड़ियों के रोल में बदलाव की बातें भी हुईं थीं लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा कुछ नजर नहीं आया. इसका खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा और बड़े-बड़े सूरमा जल्दी ढेर हो गए.

IND vs NEP Weather: भारत-नेपाल मैच से पहले वेदर अपडेट, बारिश की चढ़ेगा भेंट या पूरा होगा मैच? जानें पूरी डिटेल

नेपाल के खिलाफ ढूंढने होंगे सवालों के जवाब
अब नेपाल से भारत को भिड़ना है. ऐसे में टीम इंडिया के सामने तो सबसे बड़ा सवाल फिलहाल बैटिंग को लेकर ही. भारतीय टीम मैनेजमेंट को ये फैसला लेना होगा कि क्या टॉप ऑर्डर में लेफ्ट और राइट हैंड कॉम्बिनेशन जांचने के लिए ईशान किशन को मौका दिया जाएगा या रोहित और गिल ही ओपनिंग करेंगे. इसके अलावा खिलाड़ियों के रोल को लेकर क्या भारतीय टीम मैनेजमेंट पूरी तरह साफ है, ये भी एक सवाल है.नेपाल के खिलाफ मैच में टीम इंडिया को इन सब सवालों के जवाब ढूंढने होंगे.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Nepal, Rohit sharma, Shaheen Shah Afridi, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here