[ad_1]
हाइलाइट्स
कुशल भुर्तेल ने भारतीय गेंदबाजों की निकाल दी हवा.
152.00 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन.
नई दिल्ली. एशिया कप 2023 में भारत और नेपाल के बीच खेले जाना वाला मुकाबला शुरू हो गया है. टीम इंडिया को पहली सफलता कुशल भुर्तेल (Kushal Bhurtel) के रूप में हाथ लगी है. हालांकि, आउट से पूर्व नेपाली सलामी बल्लेबाज ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. 26 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने पारी का आगाज करते हुए कुल 25 गेंदों का सामना किया. इस बीच उन्होंने 152.00 की स्ट्राइक रेट से 38 रन कूट डाले. इस बीच उनके बल्ले से तीन चौके एवं दो बेहतरीन छक्के निकले.
ठाकुर के शिकार बने कुशल:
कुशल भुर्तेल की धुंआधार पारी का अंत भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने किया है. दरअसल, भारतीय पारी का 10वां ओवर ठाकुर डाल रहे थे. ठाकुर के इस ओवर की पांचवी गेंद और कुशल चकमा खा बैठे. नतीजा यह रहा कि गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों में समां गई. इस तरफ भुर्तेल की आक्रामक पारी समाप्त हुई.
यह भी पढ़ें- राहुल ने टीम इंडिया को दी खुशखबरी, वर्ल्ड कप में किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका? आज का दिन अहम, कल आएगा रिजल्ट
कुशल ने आसिफ शेख के साथ की अर्द्धशतकीय साझेदारी:
भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम अच्छी शुरूआती करने में कामयाब रही. कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख ने तेज तर्रार तरीके से बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 9.4 ओवरों में 65 रन जोड़ा. इस साझेदारी में कुशल अक अहम योगदान रहा. उन्होंने 38 रन का योगदान दिया. हालांकि, तेज गति से रन बनाने के प्रयास में वह ठाकुर का शिकार बने.
भारत ने की वापसी:
शुरूआती ओवरों में नेपाली बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों पर काफी हावी नजर आ रहे थे. 22 ओवरों के खेल की समाप्ति के बाद भारतीय टीम वापसी करने में कामयाब रही है. ब्लू टीम ने विपक्षी टीम के चार बड़े विकेट चटका दिए हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी कुशल भुर्तेल (38), भीम शार्की (07), रोहित पौडेल (05) और कुशल मल्ला (02) हैं. टीम का स्कोर 22 ओवरों की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 102 रन है.
.
Tags: Asia cup, Nepal, Shardul thakur, Team india
FIRST PUBLISHED : September 04, 2023, 16:26 IST
[ad_2]
Source link