Home Breaking News मराठा आरक्षण हिंसा: ‘प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया?’, संजय राउत ने राज्य सरकार से पूछा

मराठा आरक्षण हिंसा: ‘प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया?’, संजय राउत ने राज्य सरकार से पूछा

0
मराठा आरक्षण हिंसा: ‘प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया?’, संजय राउत ने राज्य सरकार से पूछा

[ad_1]

Maratha quota violence: Who ordered lathi-charge on protesters in Jalna, asks Sanjay Raut

Sanjay Raut
– फोटो : Social Media

विस्तार


उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने मराठा आरक्षण हिंसा को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि जालना जिले में मराठा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने का आदेश किसने दिया था?

शुक्रवार को भड़की हिंसा

गौरतलब है, मनोज जारांगे के नेतृत्व में आंदोलनकारी मंगलवार से गांव में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे। राजनीतिक रूप से प्रभावशाली मराठा समुदाय के लिए राज्य सरकार की ओर से दिए गए आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट पहले ही रद्द कर चुका है। हालांकि, स्थिति तब बिगड़ी जब डॉक्टरों की सलाह पर पुलिस ने जारांगे को अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। 

इसके बाद, आंदोलन शुक्रवार को हिंसक हो गया था। अंबाड तहसील में धुले-सोलापुर रोड पर अंतरवाली सराथी गांव में हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े थे। हिंसा में 40 पुलिसकर्मी और अधिकारी घायल हो गए थे, जबकि 15 से अधिक राज्य परिवहन बसों को आग लगा दी गई थी।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here