[ad_1]
विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ‘जरा हटके जरा बचके’ हिट होने के बाद इस फिल्म से विक्की कौशल बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इस बीच भारत के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने हाल ही में अपने निजी जीवन और अनुभवों के बारे में बात की। उन्होंने खुलासा किया कि उनके पिता शाम कौशल को जब सेट पर अपमानित किया जाता था, तब उनके और उनके परिवार के सामने रोया करते थे।
उन्होंने अपने पिता शाम कौशल के बारे में आगे बताते हुए कहा, ‘मेरे पिता ने यह सुनिश्चित किया कि आप मजबूत इंसान बनें। आप जानते हैं कि जब चीजें अनुकूल न हों तो उनसे कैसे लड़ना है। ज्यादातर समय वे आपके विरुद्ध होते हैं। जिंदगी ऐसी ही है।’ विक्की कौशल अपने माता-पिता और भाई के बहुत करीब हैं। कटरीना और विक्की अक्सर परिवार के साथ समय बिताते नजर आते हैं।
[ad_2]
Source link