Home Sports Asia Cup 2023: टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी नेपाल के खिलाफ नहीं खेलेंगे मैच, एक तो टूर्नामेंट बीच में छोड़ लौटा भारत

Asia Cup 2023: टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी नेपाल के खिलाफ नहीं खेलेंगे मैच, एक तो टूर्नामेंट बीच में छोड़ लौटा भारत

0
Asia Cup 2023: टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी नेपाल के खिलाफ नहीं खेलेंगे मैच, एक तो टूर्नामेंट बीच में छोड़ लौटा भारत

[ad_1]

India vs Nepal, Asia Cup 2023 : भारतीय टीम आज यानी 4 सितंबर को नेपाल के खिलाफ एशिया कप-2023 का अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी. ये मैच श्रीलंका के पल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया के 3 प्लेयर्स इस बीच मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. एक तो टूर्नामेंट बीच में छोड़कर स्वदेश लौट आया है.

सुपर-4 के लिए अहम

पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद भारत का सामना आज नेपाल से होगा. इस मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम बड़ी जीत दर्ज करके एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेगी. पाकिस्तान ग्रुप ए से पहले ही सुपर चार में जगह बना चुका है. उसके दो मैचों में तीन अंक हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द होने से भारत का एक अंक है. अगर आज होने वाला मैच भी बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो भारत 2 अंकों के साथ सुपर चार में पहुंच जाएगा लेकिन रोहित शर्मा और उनके साथी निश्चित तौर पर इस तरह से आगे नहीं बढ़ना चाहेंगे. 

ये 3 खिलाड़ी नहीं होंगे हिस्सा

नेपाल के खिलाफ मैच में केएल राहुल नहीं खेल पाएंगे. उन्हें हाल में ही बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट अकेडमी  (NCA) से फिटनेस सर्टिफिकेट मिला है. टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने पहले ही साफ कर दिया था कि राहुल टूर्नामेंट के शुरुआती 2 मैचों का हिस्सा नहीं होंगे. दूसरा नाम सूर्यकुमार यादव का है जो टीम के साथ हैं लेकिन प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. दरअसल, राहुल के नहीं खेलने के चलते ईशान किशन विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह पिछले मैच में नंबर-5 पर उतरे. श्रेयस अय्यर नंबर-4 पर दावेदारी जता चुके हैं. ऐसे में सूर्यकुमार का खेलना नामुमकिन सा लग रहा है.

बुमराह टूर्नामेंट बीच में छोड़ लौटे स्वदेश

वहीं, पेसर जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट बीच में छोड़कर स्वदेश लौट आए हैं. बुमराह के बारे में आधिकारिक अपडेट तो नहीं मिला है लेकिन माना जा रहा है कि निजी कारणों के चलते उन्होंने रविवार को कोलंबो से मुंबई की फ्लाइट पकड़ी. बुमराह ने हाल में आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से मैदान पर वापसी की थी और कप्तानी भी संभाली.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here