Home Sports Ind vs NEP: टीम इंडिया की प्लेइंग XI में 5 महीने बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी

Ind vs NEP: टीम इंडिया की प्लेइंग XI में 5 महीने बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी

0
Ind vs NEP: टीम इंडिया की प्लेइंग XI में 5 महीने बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और नेपाल (India vs Nepal) की क्रिकेट टीमें एशिया कप 2023 (Asia Cup) के पांचवें मैच में आज आमने सामने में हैं. इस मुकाबले के जरिए अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लंबे समय बाद प्लेइंग इलेवन में वापसी की है. शमी को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की जगह पर टीम में शामिल किया गया है. बुमराह इस मुकाबले से एक दिन पहले अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए श्रीलंका से भारत लौट आए. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.

33 वर्षीय मोहम्मद शमी ने लगभग सवा 5 महीने बाद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है. उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच इसी साल 22 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेला था. भारत और नेपाल ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक एक बदलाव किया है. भारत ने बुमराह की जगह शमी को बुलाया है वहीं नेपाल  ने आरिफ शेख की जगह भीम शर्की को मौका दिया है.

Ishan Kishan या KL Rahul? वर्ल्ड कप 2023 में किसे मिले मौका, गंभीर ने रोहित- विराट को लपेटते हुए सुनाया फैसला

भारत के खिलाफ मुकाबले के बाद पाकिस्तानी पेसर ने किया संन्यास का ऐलान, विराट कोहली- रोहित शर्मा का कर चुका शिकार

नेपाल के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान),  शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.

भारत के खिलाफ नेपाल की प्लेइंग XI: कुशल भर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), भीम शर्की, सोमपाल कामी, गुलशन झा, दीपेंद्र सिंह, कुशल मल्ला, संदीप लामिछाने, करन केसी, ललित राजबंशी.

Tags: Jasprit Bumrah, Mohammed Shami, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here