[ad_1]
नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का इंतजार खत्म हो चुका है. टीम इंडिया के 15 सदस्यीय टीम की घोषणा 5 सितंबर को मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने की. इस टीम में चोटिल केएल राहुल फिट होकर वापसी करने में कामयाब रहे जबकि उनकी जगह एशिया कप में बैक अप रखे गए खिलाड़ी को बाहर होना पड़ा. कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात पर खास जोर दिया और कहा कि कोई ना कोई हर बार छूट ही जाता है.
भारत में इस साल होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. एशिया कप के लिए चुनी गई टीम में से 2 खिलाड़ी और स्टैंड बाय में रखे गए संजू सैमसन को बाहर कर इस टीम को फाइनल कर दिया गया. तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा को चयनकर्ताओं ने विश्व कप के लिए चुनी गई टीम से बाहर रखा है. इस टीम में संजू सैमसन को कप्तान रोहित शर्मा रखना चाहते थे लेकिन उनकी जगह नहीं बन पाई.
रोहित शर्मा ने टीम की घोषणा के बाद कहा, “हर एक विश्व कप ऐसा होता है. आप चाहे बिल्कुल शुरुआत की टीम को ही देख लीजिए. कोई ना कोई खिलाड़ी जो दावेदारी रखता है वो बाहर छूट ही जाता है. आप विश्व कप के लिए सिर्फ 15 ही खिलाड़ियों को चुन सकते हैं. भारत में जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं इसके बाद तो कुछ खिलाड़ियों के हाथ निराशा लगनी ही है. जो भी इस बार नहीं चुने गए उनके लिए यही कहना है कि आपको अपने मौके का इंतजार करना होगा और उसके लिए सिर ऊंचा कर तैयार रहना चाहिए.”
भारतीय कप्तान ने उनको बाहर रखे जाने की बात भी बताई. रोहित बोले, “देखिए यह बात तो सभी जानते हैं कि किसी ना किसी को तो बाहर रहना ही था. यह बात यकीनन उनके लिए निराशाजनक और इस तरह की चीजें तो हमेशा ही होती है लेकिन यह एक ऐसी चीज है जिसको लेकर आप कुछ नहीं कर सकते. यह तो मेरे साथ भी हो चुका है. जब आपको टीम में जगह नहीं मिल पाती तो मैं जानता हूं कि कैसा लगता है.”
.
Tags: Rohit sharma, Sanju Samson, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : September 05, 2023, 15:24 IST
[ad_2]
Source link