[ad_1]
हाइलाइट्स
सुपर-4 से पहले पाकिस्तान ने किया बड़ा बदलाव.
बल्ले और गेंद से कहर बरपाने वाले खिलाड़ी को प्लेइंग XI में किया शामिल.
नई दिल्ली. एशिया कप 2023 का पहला सुपर-4 मुकाबला बुधवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस रोमांचक मुकाबले से पूर्व पाकिस्तानी टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है. ग्रीन टीम में एक बड़ा बदलाव नजर आ रहा है. अहम मुकाबले से पूर्व मोहम्मद नवाज को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. वहीं उनकी जगह पर फहीम अशरफ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.
फहीम अशरफ का क्रिकेट करियर:
फहीम अशरफ ने पाकिस्तान के लिए खबर लिखे जाने तक कुल 96 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 81 पारियों में 1204 रन निकले हैं. अशरफ के नाम टेस्ट क्रिकेट की 25 पारियों में 28.04 की औसत से 673, वनडे की 23 पारियों में 11.0 की औसत से 220 और टी20 की 33 पारियों में 12.44 की औसत से 311 रन दर्ज है.
यह भी पढ़ें- जानें साल 2000 के बाद से वर्ल्ड कप में भारत के कितने बदले कप्तान, इस बीच कैसा रहा टीम का प्रदर्शन
वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने ग्रीन टीम के लिए अबतक 106 पारियों में 85 सफलता प्राप्त की है. अशरफ के नाम टेस्ट क्रिकेट की 29 पारियों में 35.88 की औसत से 24, वनडे की 31 पारियों में 44.12 की औसत से 25 और टी20 की 46 पारियों में 27.28 की औसत से 36 विकेट दर्ज है.
भारत के खिलाफ महंगे साबित हुए थे मोहम्मद नवाज:
भारत के खिलाफ मोहम्मद नवाज का जादू कुछ खास नहीं चला था. हाल यह था कि उन्होंने अपने आठ ओवरों के स्पेल में 6.88 की इकोनॉमी से 55 रन खर्च कर डाले थे. इस बीच उन्हें कोई सफलता भी हाथ नहीं लगी थी. यही वजह है कि उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले अहम मुकाबले से पूर्व आराम दिया गया है.
बांग्लादेश के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी और हारिस रउफ.
.
Tags: Asia cup, Mohammad Nawaz, Pakistan vs Bangladesh
FIRST PUBLISHED : September 05, 2023, 20:33 IST
[ad_2]
Source link