Home Breaking News हंसी से भरपूर ‘फुकरे 3’ का ट्रेलर जारी, इस बार ‘भोली पंजाबन’ के खिलाफ चुनाव लड़ता दिखेगा ‘चूचा’

हंसी से भरपूर ‘फुकरे 3’ का ट्रेलर जारी, इस बार ‘भोली पंजाबन’ के खिलाफ चुनाव लड़ता दिखेगा ‘चूचा’

0
हंसी से भरपूर ‘फुकरे 3’ का ट्रेलर जारी, इस बार ‘भोली पंजाबन’ के खिलाफ चुनाव लड़ता दिखेगा ‘चूचा’

[ad_1]

हिट फ्रेंचाइजी फुकरे की तीसरा भाग लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 28 सितंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने  जा रही है। इस बीच निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म के ट्रेलर का जारी कर दिया है। ट्रेलर में पुराने किरदार नए कारनामों से लोगों को गुदगुदाते हुए दिख रहे हैं। फिल्म में ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, अली फजल इस बार फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं हैं।

Don 3: ‘डॉन 3’ की आलोचना पर रितेश सिधवानी ने तोड़ी चुप्पी, रणवीर सिंह की कास्टिंग पर दिया यह बड़ा बयान



यह ट्रेलर देखने में काफी मजेदार है। इसमें चूचा का किरदार भोली पंजाबन के खिलाफ स्थानीय चुनाव लड़ रहा है। पुलकित, मनजोत और पंकज त्रिपाठी के पात्र चूचा की टीम में हैं और वे उसे चुनाव के लिए तैयार करते हैं। फिल्म में आगे क्या ट्विस्ट और टर्न होंगे यह तो रिलीज के बाद ही पता चल सकेगा।


बता दें कि मूल रूप से यह फिल्म सात सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन, शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान के साथ टकराव से बचने के लिए फुकरे 3 की रिलीज की तारीख को एक दिसंबर कर दिया गया था। हालांकि, निर्माताओं ने अब पुष्टि की है कि 28 सितंबर फुकरे 3 की आधिकारिक रिलीज की तारीख होगी। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है।


बीते दिन फरहान ने पहले मुख्य अभिनेताओं की विशेषता वाले विचित्र पोस्टर साझा किए थे। उन्होंने लिखा, “फुकरे गैंग के साथ जुगाड़ की अंतिम खुराक के लिए तैयार हो जाइए। फुकरे3 का ट्रेलर कल आएगा।”

 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here