Home Sports IND vs PAK: भारत-पाक के सुपर-4 मैच में आई बारिश तो…? अरबों क्रिकेट फैंस के लिए आई खुशखबरी

IND vs PAK: भारत-पाक के सुपर-4 मैच में आई बारिश तो…? अरबों क्रिकेट फैंस के लिए आई खुशखबरी

0
IND vs PAK: भारत-पाक के सुपर-4 मैच में आई बारिश तो…? अरबों क्रिकेट फैंस के लिए आई खुशखबरी

[ad_1]

India vs Pakistan, Asia Cup Super 4 : भारतीय टीम ने एशिया कप के सुपर-4 राउंड का टिकट कटा लिया है. अब भारतीय टीम 10 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप (Asia Cup-2023) के सुपर-4 राउंड का मुकाबला खेलेगी. इस मैच को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. अगर बारिश मैच में फैंस की दुश्मन बनती है तो उन्हें निराश नहीं होना पड़ेगा.

वेन्यू में हुआ बदलाव

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने कोलंबो में लगातार बारिश की वजह से सुपर-4 के मुकाबले दूसरे वेन्यू पर शिफ्ट करने का फैसला किया. भारत के दोनों ग्रुप मैचों में बारिश बाधा बनी है जिसके चलते बड़ा फैसला लिया गया. बता दें कि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 9 सितंबर से मुकाबले खेले जाने थे जो अब हम्बनटोटा में आयोजित किए जाएंगे. एशिया कप-2023 का फाइनल मैच भी हम्बनटोटा में ही खेला जाएगा. हम्बनटोटा को अब 9, 10, 12, 14 और 15 सितंबर को सुपर-4 राउंड में 5 मैचों की मेजबानी मिलेगी. फाइनल मैच 17 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

रिजर्व डे भी रखा

अब एक खबर और सामने आई है. इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 राउंड के मैच में बारिश विलेन बनती है तो इसके लिए रिजर्व डे (Reserve Day) भी रखा गया है. अगर ये मैच 10 सितंबर को पूरा नहीं हो पाता है तो फिर 11 सितंबर को पूरा किया जाएगा. हालांकि हंबनटोटा की मौसम भविष्यवाणी फिलहाल अच्छी बताई जा रही है.

12 सितंबर को भी भारत का मैच

भारतीय टीम के लिए हालांकि थोड़ी दिक्कत हो सकती है. दरअसल, टीम इंडिया को सुपर-4 में 10 और 12 सितंबर को अपने मैच खेलने हैं. 10 को जहां पाकिस्तान से उसकी भिड़ंत होगी तो वहीं 12 सितंबर को ग्रुप-बी की दूसरे नंबर की टीम से मुकाबला होगा. फिर 14 सितंबर को पाकिस्तान का ग्रुप बी की टॉपर टीम से मैच होना है.

ग्रुप मैच में बारिश बनी बाधा

भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को ग्रुप-बी मैच में बारिश बाधा बनी. भारतीय टीम ने वर्षा बाधित मैच में बल्लेबाजी की लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाज उतर ही नहीं पाए. बारिश लगातार होती रही और आखिरकार मैच बेनतीजा ही रह गया. जो फैंस भारत की गेंदबाजी देखना चाह रहे थे, उन्हें निराशा हाथ लगी. वहीं. पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमी भी निराशा के साथ ही स्टेडियम से लौटे. इसके बाद नेपाल के खिलाफ भी ग्रुप मैच में बारिश ने खेल खराब किया. इस मैच में भारतीय टीम ने गेंदबाजी की लेकिन बाद में डीएलएस से परिणाम निकला. भारत ने मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सुपर-4 का टिकट हासिल किया.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here