Home Breaking News MP Politics: नीमच में जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव, कई गाड़ियों के शीशे टूटे, चीता प्रोजेक्ट से नाराज ग्रामीण

MP Politics: नीमच में जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव, कई गाड़ियों के शीशे टूटे, चीता प्रोजेक्ट से नाराज ग्रामीण

0
MP Politics: नीमच में जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव, कई गाड़ियों के शीशे टूटे, चीता प्रोजेक्ट से नाराज ग्रामीण

[ad_1]

Stones pelted on BJP's Jan Ashirwad Yatra in Neemuch

जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार


नीमच में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर मंगलवार रात कुछ लोगों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए कर दिया। इस दौरान कई वाहनों के शीशें तोड़ दिए गए। घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर रामपुरा क्षेत्र के राउली कुड़ी गांव में  मंगलवार रात आठ बजे के आसा पास की है। 

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने पहले तो सड़क पर पत्थर जमा कर रास्ता जाम कर दिया। ग्रामीणों ने यात्रा को रोकने की कोशिश की। इससे जब बात नहीं बनी तो पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस हमले में यात्रा में शामिल वाहनों के कांच फूट गए।

यात्रा के दौरान प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, बंशीलाल गुर्जर और मनासा विधायक माधव मारू मौजूद थे। वहीं, भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस ने ये हमला कराया है।

जानकारी के अनुसार यात्रा पर हमले की वजह चीता प्रोजेक्ट का विरोध बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वन विभाग जंगल में फेंसिंग कर रहा है। जिससे ग्रामीणों के पशुओं को आने जाने नहीं दिया जा रहा है। इसी बात को लेकर ग्रामीण भड़क गए।

 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here