Home Breaking News Putin: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन से मिलेंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Putin: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन से मिलेंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

0
Putin: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन से मिलेंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

[ad_1]

north korea kim jong un meeting with vladimir putin in russia for arms deal reports

पुतिन और किम जोंग-उन के बीच होगी मुलाकात
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच इस महीने मुलाकात हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मुलाकात रूस में होगी और इस बैठक में हथियार सौदे को लेकर बातचीत होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर कोरिया, रूस को यूक्रेन युद्ध के लिए हथियार सप्लाई कर सकता है। यह रिपोर्ट ऐसे वक्त आईं हैं, जब अमेरिका ने बीते हफ्ते ही रूस को उत्तर कोरिया से गुप्त बातचीत को लेकर चेतावनी दी थी। 

उत्तर कोरिया भी डील को लेकर उत्सुक

अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता एड्रियन वाटसन ने कहा कि हम पहले ही सार्वजनिक रूप से चेतावनी दे चुके हैं कि रूस और डीपीआरके के बीच हथियारों की डील को लेकर बातचीत हो रही है। दरअसल रूस, उत्तर कोरिया से लंबी दूरी की मिसाइलें खरीद सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर कोरिया भी इस डील को लेकर उत्सुक है। यही वजह है कि उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन, जो आमतौर पर देश से बाहर नहीं जाते हैं, वह इस महीने रूस का दौरा कर सकते हैं। 

बीते साल भी उत्तर कोरिया ने रूस को सप्लाई किए थे हथियार

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि उत्तर कोरिया ने बीते साल भी रूस को रॉकेट और मिसाइल की सप्लाई की है। जिनका इस्तेमाल वैगनर ग्रुप द्वारा किया गया था। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई सोइगु ने भी बीते महीने उत्तर कोरिया का दौरा किया था। बीते हफ्ते संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया और जापान ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा था कि कोई भी डील जो रूस और उत्तर कोरिया के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाती है तो उसे सुरक्षा परिषद प्रस्ताव  का उल्लंघन माना जाएगा। गौरतलब है कि रूस ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here