Home Sports VIDEO: ‘कोहली कोहली’ के नारे लगा रहे थे फैंस, गौतम गंभीर को नहीं आया रास, किया ‘गंदा’ इशारा

VIDEO: ‘कोहली कोहली’ के नारे लगा रहे थे फैंस, गौतम गंभीर को नहीं आया रास, किया ‘गंदा’ इशारा

0
VIDEO: ‘कोहली कोहली’ के नारे लगा रहे थे फैंस, गौतम गंभीर को नहीं आया रास, किया ‘गंदा’ इशारा

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत ने एशिया कप (Asia Cup) का अपना दूसरा मैच नेपाल के खिलाफ सोमवार को खेला. टीम इंडिया ने डकवर्थ लुइस नियम से इस मैच को बेहद आसानी से जीत लिया. कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा रहे गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भी श्रीलंका पहुंचे हैं. वह अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं. पूर्व ओपनर एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं. दरअसल, उन्होंने विराट कोहली के फैंस के साथ ऐसी हरकत कर दी, जिसके लिए उनकी आलोचना हो रही है.

दरअसल, गौतम गंभीर मैच से पहले ग्राउंड से अपने कॉमेंट्री रुम में जा रहे थे. तभी वहां कई सारे विराट कोहली के समर्थक थे. विराट कोहली के नाम से फैंस गौतम गंभीर को पिंच करने लगे. वह जोर जोर से कोहली.. कोहली.. कहने लगे. इससे गौतम गंभीर भड़क गए और उन्होंने वहां मौजूद फैंस को अपनी मिडिल फिंगर दिखा दी. गंभीर की इस हरकत की हर तरफ निंदा की जा रही है.

‘वर्ल्ड कप तो दूर हम एशिया कप भी…’ नेपाल से जीत के बाद भी नाराज हुए रोहित, बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी

विरोधी टीमों की खैर नहीं! भारत का खूंखार बैटर जाएगा श्रीलंका, Asia cup 2023 में मचाएगा धमाल

विराट और गंभीर को कई बार मैदान में भिड़ते हुए देखा गया है. इसी साल आईपीएल में भी गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच नवीन उल हक को लेकर गहमा-गहमी देखी गई थी. साल 2013 में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान यह दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ गए थे. हालांकि, गौतम गंभीर का कहना है कि इस तरह की विवादित चीजों को वह मैदान पर ही छोड़ देते हैं. वह इसे मैदान से बाहर नहीं ले जाते.

Tags: Asia cup, Gautam gambhir, Team india, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here