Home Sports World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए भारत के 15 खिलाड़ी कन्फर्म, इन 3 धुरंधरों का कट गया पत्ता!

World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए भारत के 15 खिलाड़ी कन्फर्म, इन 3 धुरंधरों का कट गया पत्ता!

0
World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए भारत के 15 खिलाड़ी कन्फर्म, इन 3 धुरंधरों का कट गया पत्ता!

[ad_1]

Team India for World Cup 2023 : भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल एशिया कप (Asia Cup-2023) के लिए श्रीलंका में है. टीम इंडिया ने इस महाद्वीपीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर-4 राउंड का टिकट कटा लिया है. उसका पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ बेनतीजा रहा जिसके बाद रोहित एंड कंपनी नेपाल को डीएलएस से 10 विकेट से मात दी. इस बीच आगामी वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी खबर है. भारत की मेजबानी में होने वाले इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान किया जाना है. 

रोहित को ही मिलेगी कमान

इसी साल अक्टूबर-नवंबर में भारत वर्ल्ड कप (ODI World Cup-2023) की मेजबानी करेगा. धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को ही टीम की कप्तानी सौंपी जाएगी. टीम इंडिया वर्ल्ड कप में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी. उप-कप्तानी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को बनाया जाएगा जबकि विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल का दावा पक्का लगता है. ईशान किशन बैकअप कीपर के तौर पर टीम के साथ रहेंगे.

आज होना है टीम का ऐलान!

वनडे विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा आज यानी 5 सितंबर को होने की पूरी संभावना है. मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति 5 सितंबर को विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान करेगी. दरअसल, 5 सितंबर तक वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले देशों को अपनी टीम इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को सौंपनी है. भारतीय सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर (Ajit Agarkar) भी इसी वजह से श्रीलंका पहुंच चुके हैं.

15 खिलाड़ियों की खुलेगी किस्मत

इस बात की पूरी संभावना है कि वर्ल्ड कप के लिए वही टीम चुनी जाएगी, जो एशिया कप-2023 के लिए श्रीलंका में मौजूद है. हालांकि इसमें से 2 खिलाड़ियों का बाहर जाना पक्का है. एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम चुनी गई है लेकिन वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम को 15 खिलाड़ियों तक सीमित करना है.

3 धुरंधरों का कटेगा पत्ता

वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड देना होता है. भारतीय स्क्वॉड में विकेटकीपर संजू सैमसन (Sanju Samson) को मौका मिलना मुश्किल दिख रहा है. टीम में केएल राहुल और ईशान किशन मौजूद हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा के अलावा सीम गेंदबाज के विकल्पों में से एक को बाहर रखा जा सकता है. तेज गेंदबाजी विकल्प के लिए शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को ही मौका मिल सकता है. ऐसे में शार्दुल प्रबल दावेदार हैं.

वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल

8 अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई
11 अक्टूबर: भारत vs अफगानिस्तान, नई दिल्ली
14 अक्टूबर: भारत vs पाकिस्तान, अहमदाबाद
19 अक्टूबर: भारत vs बांग्लादेश, पुणे
22 अक्टूबर: भारत vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला
29 अक्टूबर: भारत vs इंग्लैंड, लखनऊ
2 नवंबर: भारत vs श्रीलंका, मुंबई
5 नवंबर: भारत vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता
12 नवंबर: भारत vs नीदरलैंड्स, बेंगलुरु

वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत की संभावित टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here