Home Breaking News अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ का मोशन पोस्टर जारी, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ का मोशन पोस्टर जारी, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

0
अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ का मोशन पोस्टर जारी, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

[ad_1]

Mission Raniganj Motion Poster Out Akshay Kumar Parineeti Chopra starrer film Release In Cinemas On October 6

मिशन रानीगंज
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म में एक वास्तविक जीवन के नायक की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसका नाम अब ‘मिशन रानीगंज’ है। मूवी का नाम पहले ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ था। अब इस टैगलाइन को ‘द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ में बदल दिया गया है। यह फिल्म एक खनन इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज में बाढ़ वाली कोयला खदान में फंसे 64 खनिकों की जान बचाई थी। वहीं, अब मूवी का मोशन पोस्टर जारी हो गया है, जिसे देखकर खिलाड़ी कुमार के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो उठे हैं। 

‘मिशन रानीगंज’ का मोशन पोस्टर जारी

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर ‘मिशन रानीगंज’ के निर्माताओं ने अब फिल्म का एक दिलचस्प मोशन पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में अक्षय कुमार, खनन इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के किरदार में खूब जंच रहे हैं। पोस्टर में यह भी घोषणा की गई है कि फिल्म का टीजर कल यानी 7 सितंबर को आएगा। वहीं, फिल्म 6 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अक्षय कुमार ने मोशन पोस्टर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए कैप्शन दिया है, ‘1989 में, एक आदमी ने असंभव को हासिल किया। 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में मिशन रानीगंज के साथ भारत के सच्चे नायक की कहानी देखें। टीजर कल आएगा।’

Shahrukh Khan: शाहरुख खान के तिरुपति दर्शन पर हुआ विवाद, मुस्लिम समुदाय ने बताया इस्लामिक कानून का उल्लंघन

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

परिणीति चोपड़ा ने किया अपने किरदार का खुलासा

फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली परिणीति चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोशन पोस्टर साझा किया और अपने किरदार के नाम का खुलासा किया। उन्होंने लिखा, ‘एक पत्रकार रानी से मिलें जो रानीगंज कोयला खदान त्रासदी के पीछे की सच्चाई को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली मिशन रानीगंज में जसवंत सिंह गिल के साथ उनका सफर देखें। टीजर कल आएगा।’

Jawan: शाहरुख खान की ‘जवान’ में आया नया ट्विस्ट, फिल्म में दिखेंगे दलपति विजय-अल्लू अर्जुन और संजू बाबा!

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

‘मिशन रानीगंज’ की स्टारकास्ट, रिलीज डेट

अक्षय कुमार ने फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ से जुड़े पोस्टर की एक सीरीज भी साझा की है। साथ ही इसे कैप्शन दिया है, ‘हीरो जो सही है उसे करने के लिए पदक का इंतजार नहीं करते। 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में मिशन रानीगंज के साथ देखें भारत के सच्चे हीरो की कहानी।’ फिल्म टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। फिल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा के अलावा राजेश शर्मा, रवि किशन, दिब्येंदु भट्टाचार्य, गौरव प्रतीक, अनंत महादेवन और वरुण बडोला जैसे सितारे भी लीड रोल में हैं। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here