Home Sports ‘सत्ता की भूख के लिए…’वीरेंद्र सहवाग ने गौतम गंभीर को लपेटे में लिया, गौती को बुरी लग सकती है बात

‘सत्ता की भूख के लिए…’वीरेंद्र सहवाग ने गौतम गंभीर को लपेटे में लिया, गौती को बुरी लग सकती है बात

0
‘सत्ता की भूख के लिए…’वीरेंद्र सहवाग ने गौतम गंभीर को लपेटे में लिया, गौती को बुरी लग सकती है बात

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. इसके बाद वीरेंद्र सहवाग चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने एक ट्वीट के जरिए टीम इंडिया की जर्सी पर भारत लिखवाने की बात कही. इस ट्वीट में उन्होंने बीसीसीआई सचिव जय शाह को भी टैग किया था. इसपर एक यूजर के रिप्लाई के जरिए सहवाग ने पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को लपेटे में लिया है.

दरअसल, सहवाग के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, “मैं हमेशा से सोचता था कि आपको गौतम गंभीर से पहले सांसद बनना चाहिए था.”

वीरेंद्र सहवाग को यह बात बुरी लगी और उन्होंने यूजर को जवाब देते हुए कहा,” मुझे राजनीति में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है. पिछले दो चुनावों में दोनों प्रमुख पार्टियों ने मुझसे संपर्क किया है. मेरा विचार है कि हर एंटरटेनर और खिलाड़ी को राजनीति में नहीं आना चाहिए. क्योंकि ज्यादातर अपने अहंकार और सत्ता की भूख के लिए ही आते हैं. वह लोगों के लिए मुश्किल से ही समय निकाल पाते हैं, कुछ इनसे हटकर भी हैं. मुझे क्रिकेट से जुड़ना और कॉमेंट्री करना पसंद है और पार्ट टाइम एमपी बनने की मैं थोड़ी सी भी इच्छा नहीं रखता हूं.” वीरू का यह जवाब गौतम गंभीर को चुभ सकता है.

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम घोषित, हरभजन, इरफान समेत अन्य क्रिकेटर्स ने दिए रिएक्शंस, किसने क्या कहा?

अजीत अगरकर ने किया साफ, बताया WC 2023 में केएल राहुल या ईशान किशन में से किसे मिलेगा मौका?

इंडिया की जगह भारत लिखने की दी थी सलाह

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट के जरिए बीसीसीआई को रिप्लाई देते हुए लिखा था ति टीम इंडिया नहीं टीम भारत. इस वर्ल्ड कप में हम विराट, रोहित, बुमराह जड्डू के लिए चीयर करेंगे. तब हमारे दिल में भारत होना चाहिए और खिलाड़ी वो जर्सी पहनें जिसपर ‘भारत’ लिखा हो.’

Tags: Gautam gambhir, Team india, Virender sehwag

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here