Home Sports Asia Cup 2023 में ‘रफ्तार का सौदागर’ बना मुसीबत, 3 टीमों के उड़ा दिए परखच्चे

Asia Cup 2023 में ‘रफ्तार का सौदागर’ बना मुसीबत, 3 टीमों के उड़ा दिए परखच्चे

0
Asia Cup 2023 में ‘रफ्तार का सौदागर’ बना मुसीबत, 3 टीमों के उड़ा दिए परखच्चे

[ad_1]

हाइलाइट्स

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 193 रन का टारगेट दिया है.
हारिस रऊफ भारत और नेपाल के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं.

नई दिल्ली. एशिया कप (Asia Cup 2023) में पाकिस्तान की टीम ने अपना दबदबा जमाया हुआ है. पाकिस्तान की टीम अपनी पेस पॉवर से सभी टीमों के लिए चुनौती खड़ी कर रही है, फिर चाहे बात भारत की हो या नेपाल की. पाकिस्तान ने अपनी यही शक्ति बांग्लादेश के खिलाफ (PAK vs BAN) सुपर-4 के पहले मुकाबले में दिखाई. लेकिन बांग्लादेश के दो बल्लेबाज ने पाकिस्तानी पेसर्स को चुनौती देने की कोशिश की. लेकिन उनका यह मिशन पाकिस्तान के रफ्तार के सौदागर यानि हारिस रऊफ ने फेल कर दिया.

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान के पेसर्स ने टीम के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. जिसमें हारिस रऊफ का बेहद अहम रोल रहा 4 बल्लेबाज 20 के पार स्कोर भी नहीं खड़ा कर सके. लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शाकिब अल हसन और मुशफिकर रहीम ने टीम को संभाला. दोनों बल्लेबाजों के अर्धशतक की बदौलत टीम ने पाकिस्तान के सामने 194 रन का लक्ष्य रख दिया. शाकिब ने 57 गेंदो में 7 चौकों की मदद से 53 रन की बहुमूल्य पारी खेली. उन्होंने 87 गेंदो में 5 चौकों की मदद से 64 रन क मददगार पारी को अंजाम दिया.

एशिया कप में हारिस रऊफ की बादशाहत

एशिया कप से पहले ही पाकिस्तान के रफ्तार के सौदागर हारिस रऊफ अपने तेवर दिखा चुके थे. अब टूर्नामेंट की शुरुआत होते ही रऊफ ने फिर अपना जलवा बिखेरा. उन्होंने पहले नेपाल के खिलाफ 2 विकेट झटके, फिर अगले मुकाबले में भारत के 3 बैटर्स को अपनी गति से शिकार बनाया. वहीं, अअब हारिस ने बांग्लादेश के भी परखच्चे उड़ा दिए हैं. उन्होंने इस मैच में कुल 4 विकेट अपने नाम किए. एशिया कप के पिछले 3 मुकाबलों में हारिस रऊफ ने 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

Asia Cup में पाकिस्तान के खूंखार गेंदबाज ने रचा इतिहास, 145 की स्पीड से डराया, टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा

विराट कोहली हैं निशाने पर

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हारिस रऊफ काफी चर्चा में बने थे. जिसकी वजह थे विराट कोहली के 2 छक्के, जिनकी बदौलत उन्होंने पाकिस्तान के हाथ से जीत छीन ली थी. हारिस रऊफ ने साफ किया है कि उनका सपना विराट कोहली का विकेट लेना है. पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में वे विराट कोहली को अपना शिकार नहीं बना सके. लेकिन अब उनकी नजरें 10 सितंबर को भारत-पाक क्लैश पर टिक चुकी हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि एशिया कप में वे अपना ये सपना पूरा करने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं.

Tags: Asia cup, Haris Rauf, PAK vs BAN, Pakistan cricket team

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here