Home Breaking News G-20 Summit: ‘फर्क नहीं पड़ता कि..’, जी-20 समिट में रूस-चीन के राष्ट्रपति के शामिल न होने पर बोले जयशंकर

G-20 Summit: ‘फर्क नहीं पड़ता कि..’, जी-20 समिट में रूस-चीन के राष्ट्रपति के शामिल न होने पर बोले जयशंकर

0
G-20 Summit: ‘फर्क नहीं पड़ता कि..’, जी-20 समिट में रूस-चीन के राष्ट्रपति के शामिल न होने पर बोले जयशंकर

[ad_1]

MEA S Jaishankar interview G-20 Summit India Presidency PM Narendra Modi China Russia US Foreign affairs news

एस जयशंकर
– फोटो : Twitter

विस्तार


भारत में इस साल होने वाली जी-20 समिट से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने किनारा कर लिया है। जहां समिट में रूस का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे, तो वहीं चीन की तरफ से प्रधानमंत्री ली कियांग भारत आएंगे। इसे लेकर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि यह पहली बार नहीं है जब जी-20 में कोई राष्ट्राध्यक्ष न पहुंचा हो। पहले भी ऐसे कई मौके आए हैं। 

जयशंकर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “अलग-अलग समय पर जी-20 में कोई न कोई राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री रहे हैं, जो किसी वजह से खुद नहीं आ पाए हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता। मायने यह रखता है कि उस देश का पक्ष और स्थिति क्या है और वह इसी बात से साफ हो जाता है कि वह अपने किस प्रतिनिधि को जी-20 के लिए भेजता है। मुझे लगता है कि जी-20 में सभी काफी गंभीरता के साथ आ रहे हैं।”

समिट में रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा को लेकर दिया ये बयान

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान विदेश मंत्री से रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि रूस के विदेश मंत्री चाहते हैं कि यूक्रेन संकट पर उनके विचार को G20 के भाषण में शामिल किया जाए। ऐसे में क्या जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गया है?






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here