Home Breaking News UK: PM ऋषि सुनक बोले- मुझे हिंदू होने पर गर्व, मेरा भारतीयों से हमेशा जुड़ाव रहेगा; पढ़ें इंटव्यू की अहम बातें

UK: PM ऋषि सुनक बोले- मुझे हिंदू होने पर गर्व, मेरा भारतीयों से हमेशा जुड़ाव रहेगा; पढ़ें इंटव्यू की अहम बातें

0
UK: PM ऋषि सुनक बोले- मुझे हिंदू होने पर गर्व, मेरा भारतीयों से हमेशा जुड़ाव रहेगा; पढ़ें इंटव्यू की अहम बातें

[ad_1]

UK PM Sunak says being a proud Hindu I will always have a connection to India

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक
– फोटो : twitter/@Rishi Sunak

विस्तार


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक कई बार भारत और हिंदू धर्म को लेकर बयान दे चुके हैं। एक बार फिर उन्होंने एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि ”मेरी पत्नी भारतीय हैं और एक गौरवान्वित हिंदू होने के नाते, मेरा हमेशा भारत और भारत के लोगों से जुड़ाव रहेगा। मुझे अपनी भारतीय जड़ों और भारत से अपने संबंधों पर बेहद गर्व है”।

2023 भारत के लिए बहुत बड़ा साल

आगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि दुनिया के सामने आने वाली सबसे बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए हम जी20 की अध्यक्षता के माध्यम से भारत के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 2023 भारत के लिए बहुत बड़ा साल है। 

साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के साथ होने वाली मुलाकात को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ मेरी मुलाकात वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करने का अवसर है, और उन्हें संबोधित करने में यूके और भारत को बड़ी भूमिका निभानी है। 

खालिस्तान पर कही बड़ी बात

हाल में, खालिस्तान समर्थकों ने भारत के विदेशों में स्थित उच्चायोग को निशाना बनाया था। लंदन में कई बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया गया। जब पीएम सुनक से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ब्रिटिश पुलिस हिंसक कृत्यों से निपटने के लिए पूरी तरह सशक्त है।

आगे बोले कि खालिस्तान समर्थक उग्रवाद से निपटने के लिए ब्रिटेन भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। साथ ही प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि मैं हिंसक, विभाजनकारी विचारधाराओं को बाधित करने और उनका मुकाबला करने के सरकार के कर्तव्य को बहुत गंभीरता से लेता हूं, चाहे वे कैसे भी हों। 

सही समय पर हो रहा जी20 शिखर सम्मेलन

पीटीआई ने ब्रिटिश पीएम सवाल किए थे इसके बाद प्रधानमंत्री के जवाब ईमेल से भेजे गए। 9-10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले पीटीआई को दिए एक विशेष साक्षात्कार में ब्रिटेन के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री सुनक ने कहा कि ब्रिटेन और भारत के बीच संबंध दोनों देशों के भविष्य को परिभाषित करेंगे। इससे कहीं अधिक यह वर्तमान को परिभाषित कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि भारत की विविधता और इसकी असाधारण सफलताओं का मतलब है कि यह सही समय पर जी 20 की अध्यक्षता के लिए सही देश है। पीएम सुनक ने पिछले वर्ष के दौरान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और बोले कि भारत की अध्यक्षता में जी20 का होना काफी अच्छा है। दुनिया असंख्य चुनौतियों का सामना कर रही है।

प्रधानमंत्री सुनक ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर करने से लेकर जलवायु परिवर्तन से निपटने तक दुनिया के सामने आने वाली सबसे बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए हम जी20 की अध्यक्षता के माध्यम से भारत के साथ मिलकर काम करेंगे। साथ ही उन्होंने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का भी उल्लेख किया और कहा कि यदि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक संप्रभु पड़ोसी पर आक्रमण करने की अनुमति दी गई, तो इसके पूरी दुनिया के लिए भयानक परिणाम होंगे। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here