[ad_1]
हाइलाइट्स
नीदरलैंड्स की टीम 5वीं बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है
भारतीय मूल का ओपनर वर्ल्ड कप में दिखाएगा दम
नई दिल्ली. भारत में आयोजित होने वाले वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) के लिए नीदरलैंड्स ने अपनी टीम घोषित कर दी. 15 सदस्यीय टीम में ओपनर विक्रमजीत सिंह (Vikramjit Singh) का भी नाम शामिल है. 20 वर्षीय विक्रमजीत सिंह नीदरलैंड्स की ओर से वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचा चुके हैं. विक्रमजीत सिंह भारतीय मूल के हैं. रोलेफ वान डर मर्व और कोलिन एकरमैन की अनुभवी जोड़ी को भी नीदरलैंड्स की टीम में शामिल किया गया है.
ये दोनों खिलाड़ी क्वालीफायर्स में टीम का हिस्सा नहीं थे जिसमें नीदरलैंड ने दूसरे स्थान पर रहकर विश्वकप में अपनी जगह सुरक्षित की थी. स्कॉट एडवर्ड्स को टीम का कप्तान बनाए रखा गया है. वान डर मर्व और एकरमैन दोनों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का काफी अनुभव है और उनकी मौजूदगी से नीदरलैंड की टीम को मजबूती मिलेगी. रेयान कुक टीम के मुख्य कोच होंगे. नीदरलैंड की टीम 30 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया और तीन अक्टूबर को भारत के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी. इसके तीन दिन बाद वह हैदराबाद में पाकिस्तान के खिलाफ विश्वकप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. नीदरलैंड की टीम पांचवी बार विश्वकप में भाग ले रही है.
विक्रमजीत सिंह का परिचय
विक्रमजीत सिंह का जन्म 9 जनवरी 2003 में पंजाब के चीमा खुर्द में हुआ था. वह 7 साल तक गांव में रहे. इसके बाद उनके पिता हरप्रीत सिंह उन्हें नीदरलैंड्स लेकर चले गए. 11 साल की उम्र में विक्रमजीत सिंह नीदरलैंड्स की ओर से अंडर 12 टूर्नामेंट खेल चुके थे. विक्रमजीत सिंह की प्रतिभा को तत्कालीन कप्तान पीटर बोरेन ने पहचाना था.
15 साल की उम्र में वह नीदरलैंड्स ए टीम में शामिल हो गए. इसके बाद उन्हें वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलने का मौका मिला. अब वह वर्ल्ड कप में जलवा बिखेरने को तैयार हैं. विक्रमजीत सिंह के पिता नीदरलैंड्स में ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाते हैं. 25 वनडे इंटरनेशनल मैचों में विक्रमजीत एक शतक सहित 808 रन बना चुके हैं.
विश्वकप के लिए नीदरलैंड की टीम इस प्रकार है: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कोलिन एकरमैन, रीलोफ वान डर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज़ अहमद और साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट.
.
Tags: ODI World Cup
FIRST PUBLISHED : September 07, 2023, 20:40 IST
[ad_2]
Source link