Home Sports पाक गेंदबाजों ने हल्ला बोला, 3 मैच और 30 विकेट, रोहित की टीम निकली फिसड्डी!

पाक गेंदबाजों ने हल्ला बोला, 3 मैच और 30 विकेट, रोहित की टीम निकली फिसड्डी!

0
पाक गेंदबाजों ने हल्ला बोला, 3 मैच और 30 विकेट, रोहित की टीम निकली फिसड्डी!

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने एशिया कप में अब तक ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया है. एशिया कप 2023 के सुपर-4 के पहले मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सिर्फ 193 रनों पर समेट दिया. फिर लक्ष्य को 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस तरह से पाकिस्तान ने बाबर आजम की अगुआई में सुपर-4 में जीत के साथ आगाज किया है. पाक गेंदबाजों ने लगातार तीसरे मैच में विरोधी टीम को ऑलआउट कर दिया. यानी 3 मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने 30 विकेट झटके हैं. इसमें टीम इंडिया भी शामिल है. इन 30 में से 23 विकेट हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह की तिकड़ी ने लिए. एक विकेट फहीम अशरफ को मिला है. 6 विकेट स्पिनर्स को मिले हैं. बांग्लादेश के खिलाफ 10 में से 9 विकेट तेज गेंदबाजों को मिले. इससे पहले भारत के खिलाफ सभी 10 विकेट तेज गेंदबाजों ने झटके थे. वहीं भारतीय गेंदबाज नेपाल के खिलाफ विकेट लेने को तरस गए थे. नेपाल ने 230 रन बना दिए थे. भारतीय टीम को अब तक एक मैच में गेंदबाजी का मौका मिला और गेंदबाजों ने 9 विकेट लिए हैं. एक खिलाड़ी रन आउट हुआ.

बांग्लादेश के खिलाफ हारिस रऊफ ने 4 तो नसीम शाह ने 3 विकेट झटके. तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ को एक-एक विकेट मिला. रऊफ प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे. स्पिन गेंदबाज सिर्फ एक विकेट ले सके. नेपाल के खिलाफ पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों को 5 विकेट मिले थे जबकि 5 विकेट स्पिनर्स ने झटके थे. एशिया कप 2023 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें, तो हारिस रऊफ 9 विकेट के साथ टॉप पर हैं. शाहीन और नसीम 7-7 विकेट के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं.

5 दिन में दूसरी बार बरसे तेज गेंदबाज
पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने 5 दिन में दूसरी बार एक पारी में 9 या उससे अधिक विकेट लिए हैं. 2 सितंबर को भारत के खिलाफ 10 विकेट तो 6 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ 9 विकेट झटके. वनडे एशिया कप के 39 साल के इतिहास की बात करें, तो सिर्फ 3 पारियों में ऐसा हुआ है कि जब तेज गेंदबाजों ने 9 या उससे अधिक विकेट लिए हैं. हर बार यह कारनामा पाकिस्तान के गेंदबाजों ने किया. 2 बार मौजूदा सीजन में यह कारनामा किया. इससे पहले 2004 में भी पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने बांग्लादेश के खिलाफ ही 9 विकेट लिए थे.

हर 17वीं गेंद पर ले रहे विकेट
एशिया कप 2023 की बात करें, तो पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों का स्ट्राइक रेट 17 है. यानी वे हर 17वीं गेंद पर एक विकेट ले रहे हैं. इकोनॉमी सिर्फ 4.54 की है. 2 बार 4 विकेट लिया है. 19 रन देकर 4 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. वहीं भारतीय तेज गेंदबाज अब तक 6 ही विकेट ले सके हैं. स्ट्राइक रेट 28 का है जबकि इकोनॉमी 5 से अधिक की. ये रन भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल जैसी कमजोर टीम के खिलाफ लुटाए हैं. पाकिस्तान की टीम सुपर-4 के अपने दूसरे मुकाबले में 10 सितंबर को एक बार फिर टीम इंडिया से भिड़ेगी. सुपर-4 का अपना अंतिम मुकाबला पाक टीम को 14 सितंबर को श्रीलंका से खेलना है.

Asia Cup में पाकिस्तान के खूंखार गेंदबाज ने रचा इतिहास, 145 की स्पीड से डराया, टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा

वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. ऐसे में एशिया कप को आईसीसी टूर्नामेंट की तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है. इसी कारण सभी टीमें वर्ल्ड कप में उतरने वाले खिलाड़ियों को इसमें अधिक मौका दे रही हैं. पाकिस्तान की टीम 1992 के बाद से वनडे वर्ल्ड कप का टाइटल नहीं जीत सकी है. लेकिन इस बार उसे तगड़ा दावेदार माना जा रहा है.

Tags: Asia cup, Haris Rauf, Pakistan, Shaheen Afridi

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here