[ad_1]
नई दिल्ली. एशिया कप में सुपर 4 का पहला मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया. पाकिस्तान ने 7 विकेट से इस मैच को जीत लिया. वनडे फॉर्मेट के मुकाबले यह काफी लो-स्कोरिंग मैच था. बांग्लादेश की टीम पहली इनिंग में 194 रन ही बना सकी. पाकिस्तान ने चेज करते हुए 40वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली. पाकिस्तान को अपना अगला मैच भारत के खिलाफ खेलना है. मैच 10 सितंबर को प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. मैच से पहले बाबर आजम ने कहा है कि हम भारत के खिलाफ अपना 100 प्रतिशत देने के लिए तैयार हैं.
बाबर आजम ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद कहा,”पूरा क्रेडिट हमारे तेज गेंदबाजों को जाता है. पहले शाहीन और अब हारिस. हमने फहीम अशरफ को पिक करने का प्लान किया क्योंकि इस पिच पर काफी घास थी. जो हमें भी पसंद आई. जब भी हम इस मैदान पर खेलते हैं तो हमें क्राउड से काफी सपोर्ट मिलता है. मुझे उम्मीद है कि उन्होंने मैच को काफी इंजॉय किया होगा.”
भारत के खिलाफ अगला मैच खेलने को लेकर बाबर आजम ने कहा,” इस जीत के साथ हम आगे के मैचों में आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. हम हमेशा बड़े मैचों के लिए तैयार रहते हैं. हम भारत के खिलाफ मैच में अपना 100 प्रतिशत देने के लिए तैयार हैं.” बता दें कि भारत और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में दूसरी बार भिड़ेगी. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. जिससे क्रिकेट फैंस काफी निराश थे. लेकिन अब दोनों टीमों के बीच फैंस को एक बार फिर महामुकाबला देखने को मिलेगा.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत की टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
पाकिस्तान की टीम: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैय्यब ताहिर, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी.
.
Tags: Asia cup, Babar Azam, India Vs Pakistan
FIRST PUBLISHED : September 07, 2023, 07:13 IST
[ad_2]
Source link